फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ABVP workers put a missing poster on the chair of the Chief Proctor in Bareilly College

Bareilly News: बरेली कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, चीफ प्रॉक्टर की कुर्सी पर लगाया लापता का पोस्टर

Thu, 12 Sep 2024 02:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 02:08 PM IST
सार

बरेली कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे। चीफ प्रॉक्टर के न मिलने पर उनकी कुर्सी पर लापता का पोस्टर लगा दिया। 

विज्ञापन
ABVP workers put a missing poster on the chair of the Chief Proctor in Bareilly College
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चीफ प्रॉक्टर की कुर्सी पर लगाया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को अव्यवस्थाओं को लेकर चीफ प्रॉक्टर का घेराव करने पहुंचे। मौके पर मौजूद न होने पर उनकी कुर्सी पर लापता का पोस्टर लगा दिया। कॉलेज प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाकर लौटे। एबीवीपी ने पांच दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को विद्यार्थी परिषद ने कई मांगों को लेकर चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में हंगामा किया गया। चीफ प्रॉक्टर की कुर्सी पर लापता का नोटिस चस्पा कर अक्सर देर से कॉलेज आने का आरोप लगाया। एबीवीपी के अवनी यादव का आरोप है कि कॉलेज में लगातार बाहरी छात्रों के आने से छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे है। भूगोल विभाग के बाहर लगी टंकी में आ रहा गंदा पानी पीने से विद्यार्थी बीमार हो रहे हैं। मल्टीपरपज हॉल में चोरियों और तोड़फोड़ से कॉलेज की छवि धूमिल हुई है। वहीं, निजी वाहन जैसे ऑटो आदि कॉलेज परिसर में बे-रोकटोक प्रवेश कर रहे हैं। 

विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बीकॉम विभाग में जर्जर बेंच न बदलने पर नाराजगी जताई। शिक्षकों की ओर से कक्षा नहीं ली जा रही है, विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। मैदान में उगी घास से छात्रों को बारिश के मौसम में सांप आदि जीव जंतु से खतरा बताया। कॉलेज में मेडिकल ऐड की भी सुविधा नहीं है। उन्होंने पांच दिन कि भीतर सभी अव्यवस्थाओं को सुधार का अल्टीमेटम दिया है। विद्यार्थी परिषद ने पांच दिन में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

चीफ प्रॉक्टर प्रो आलोक खरे ने बताया कि अव्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थी परिषद के साथ बैठकर बात की जाएगी। जल्द ही समस्याओं को निस्तारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed