फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ABVP protest in Bareilly College, writing on Chief Proctor's chair missing

Bareilly News: बरेली कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, चीफ प्रॉक्टर की कुर्सी पर लिखा लापता

Fri, 13 Sep 2024 04:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
ABVP protest in Bareilly College, writing on Chief Proctor's chair missing
समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच थे कार्यालय, मौजूद न होने पर की नारेबाजी
विज्ञापन

बरेली। अव्यवस्थाएं दूर कराने की मांग लेकर चीफ प्राॅक्टर का घेराव करने पहुंचे विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने उनके कार्यालय में कुर्सी खाली देख उस पर लापता का परचा चस्पा कर दिया। करीब दो घंटे हंगामा जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने पांच दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की चेतावनी दी है।
बरेली कॉलेज में पूर्वाह्न करीब 11 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों की अगुवाई में कई विद्यार्थी चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय में कुर्सी खाली देख पारा चढ़ गया और उस पर लापता का परचा लगाकर जमकर हंगामा किया। चीफ प्राॅक्टर पर अक्सर देरी से कॉलेज पहुंचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विभाग संगठन मंत्री अवनी यादव का आरोप है कि कॉलेज में बाहरी छात्रों की आवाजाही थम नहीं रही। छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। भूगोल विभाग के बाहर पानी की टंकी का दूषित पानी पीकर विद्यार्थी बीमार हो रहे हैं। मल्टीपर्पज हॉल में चोरियों और तोड़फोड़ से कॉलेज की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी वाहन परिसर से गुजरने और बीकॉम विभाग में जर्जर बेंच न बदलने पर नाराजगी जताई। कहा कि शिक्षक कक्षाएं नहीं ले रहे। अन्य कई खामियां छात्रों ने गिनाईं। पांच दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यहां विभाग सह संयोजक श्रेयांश बाजपेई, महानगर मंत्री आनंद कठेरिया, हर्षवर्धन सिंह, कुणाल मिश्रा, वैष्णवी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

नहीं कट रही मैदान में उगी घास
कॉलेज मंत्री लक्की शर्मा का कहना था कि कॉलेज ग्राउंड में घास से बच्चों को बारिश के मौसम में सांप आदि जीव जंतु से खतरा है। इसकी कटाई नहीं हो रही। सत्र नियमित करने के लिए कक्षाओं का संचालन शुरू करने, खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने समेत अन्य कई मांगे भी उठाईं। अमर उजाला ब्यूराे



समय से कॉलेज न आने का आरोप बेबुनियाद है। विद्यार्थी परिषद ने अव्यवस्थाओं को लेकर जो बातें कहीं हैं, उनके साथ इस पर बात की जाएगी। समस्याओं को जल्द निस्तारित किया जाएगा। - प्रो. आलोक खरे, चीफ प्रॉक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed