फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Abandoned animals not sent to cowshed, anger increased

Bareilly News: छुट्टा पशुओं को नहीं भेजा गोशाला, बढ़ा रोष

Tue, 11 Jun 2024 05:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Abandoned animals not sent to cowshed, anger increased
अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिखाते किसान। संवाद
मीरगंज। भाकियू कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि छुट्टा पशुओं से किसान परेशान हैं। उनकी वजह से सड़कों पर आए दिन हादसे होते हैं। ये फसलों को भी चौपट कर रहें हैं। अगर, शीघ्र गोशाला नहीं भेजा गया तो वे स्वयं पकड़कर तहसील परिसर, ब्लाॅक परिसर एवं थानों में बंद करने को मजबूर होंगे। किसानों ने बताया कि हल्दी खुर्द, नथपुरा, मसीहाबाद, खमरिया आजमपुर, समसपुर, कपूरपुर सहित तहसील क्षेत्र के कई गांवों में छुट्टा पशु बहुतायत की संख्या में है।
इसके अलावा किसानों के अनावश्यक रूप से राशन कार्ड काटने, मनकरा के तालाबों में मांसाहारी मछलियों का पालन करने, गांव को साफ-सुथरा बनाने एवं सड़कों पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने की भी मांग की गई है। किसानों ने कहा कि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में चौधरी राजवीरसिंह, चौधरी हरवीर सिंह, हरिनाम सिंह, मदनलाल गंगवार, सुधीर बालियान, हरपाल सिंह, झंडू सिंह, बिजेंद्र सिंह, भगवान दास, सतीश चन्द्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed