{"_id":"5df13e278ebc3e8804393167","slug":"aasaram-bareilly-news-bly3877059168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम प्रकरण में गवाह का हत्या आरोपी जमानत पर रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम प्रकरण में गवाह का हत्या आरोपी जमानत पर रिहा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर की बिटिया से दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे आसाराम के खिलाफ गवाही देने वाले कृपाल सिंह की हत्या का आरोपी पुष्पेंद्र उर्फ नारायण पांडेय जमानत पर बुधवार को जेल से रिहा हो गया। कानपुर निवासी नारायण पांडेय 25 जुलाई 2015 से जेल में बंद था।
आसाराम ने जोधपुर स्थित अपने आश्रम में शाहजहांपुर की एक बिटिया से दुष्कर्म किया था। इस घटना की रिपोर्ट दिल्ली में दर्ज हुई थी। दुष्कर्म के जुर्म में आसाराम को सजा हो चुकी है। शहर के मोहल्ला गदियाना चुंगी निवासी कृपाल सिंह ने दुष्कर्म के मामले में आसाराम के खिलाफ गवाह बने थे। दस जुलाई 2015 की रात में सदर कोतवाली इलाके में पुवायां रोड पर कृपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की विवेचना में कृपाल की हत्या में नारायण पांडेय का नाम सामने आया था। पुलिस ने 25 जुलाई 2015 को हत्या आरोपी नारायण पांडेय को गिरफ्तार करके जेल भेजा था, जिसके बाद से वह जेल में था। जेल में रहने के दौरान नारायण पांडेय को पैरालाइसिस हो गया था, जिसका इलाज चल रहा था। हाईकोर्ट से नारायण पांडेय की जमानत मंजूर हुई थी। रिहाई का परवाना पहुंचने के बाद बुधवार शाम नारायण को शाहजहांपुर जिला जेल से रिहा कर दिया गया।