फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   AAP candidate attacked, dragged out of car and banged his head

आप की उम्मीदवार पर हमला, कार से खींचकर सिर फोड़ा

Mon, 22 Nov 2021 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
AAP candidate attacked, dragged out of car and banged his head
जख्मी महिला।
चुनाव प्रचार से लौटने के दौरान कुदेशिया फ्लाईओवर पर हुई वारदात
विज्ञापन

मौके पर पहुंची इज्जतनगर और प्रेमनगर, घायल कृष्णा अस्पताल में भर्ती
बरेली। चुनाव प्रचार करके घर लौट रहीं आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार कृष्णा भारद्वाज पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। कुदेशिया फाटक पर ईंट मारकर उनकी कार रुकवाई और फिर बाहर खींचकर मारपीट की। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है।
इज्जतनगर के रोड नंबर पांच स्थित परतापुर चौधरी निवासी कृष्णा भारद्वाज आम आदमी पार्टी की शहर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। रविवार रात वह कोहाड़ापीर से चुनाव प्रचार करके घर लौट रही थीं। कार परतापुर चौधरी निवासी फईम चला रहे थे। उनके पति चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया कि जब कार कुदेशिया फ्लाईओवर पर पहुंची तो मठ लक्ष्मीपुर निवासी ललित सक्सेना तीन-चार साथियों के साथ दो बाइक पर आया और ईंट मारकर कार रुकवा ली। दो बदमाशों ने उनके ड्राइवर फईम को कब्जे में ले लिया और बाकी ने कृष्णा भारद्वाज को कार से खींचकर मारपीट शुरू कर दी। ईंट-पत्थर से भी हमला किया, इससे कृष्णा के सिर में चोटें आईं और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हंगामा होते देख भीड़ जुटी तो हमलावर भाग गए। फईम ने कृष्णा को प्रेमनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता वहां इकट्ठे हो गए। प्रेमनगर और इज्जतनगर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। वहीं, परिवार वाले गंभीर हालत के चलते कृष्णा भारद्वाज को कुछ देर बाद ही भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन

थाने पहुंचे आप नेता और कार्यकर्ता
घटना की सूचना पर विनय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष जुल्फिकार हसन खान, पीपी सिंह यादव, सुमित शर्मा समेत आम आदमी पार्टी के तमाम नेता थाना प्रेमनगर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। उन लोगों ने सख्त कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट
प्रेमनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कृष्णा भारद्वाज के पति चंद्रशेखर भारद्वाज की ओर से ललित सक्सेना समेत अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी गई उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीम भेजी गई है।

शेरू गैंग का गुर्गा है ललित पहले भी किया था हमला
ललित सक्सेना प्रेमनगर के कुख्यात बदमाश शेरू गैंग का गुर्गा है। इससे पहले वह पांच अगस्त को कृष्णा और उनके पति चंद्रशेखर भारद्वाज पर हमला कर चुका है। चंद्रशेखर नेवी से रिटायर्ड हैं और अब बैंक में कैशियर हैं। पांच अगस्त की रात वे लोग स्कूटी से अपना प्लॉट देखकर लौट रहे थे। तब रास्ते में ललित सक्सेना और उसके साथी मोईनुद्दीन ने उन्हें कार चढ़ाकर मारने की कोशिश की। जान बचाकर वे लोग गली में भागे तो फायरिंग कर दी। पुलिस ने मोईनुद्दीन को पकड़ लिया था, लेकिन ललित हाथ नहीं आया। बताया जाता है कि अगस्त 2020 में ललित ने किसी व्यक्ति को गोली मारी थी, कृष्णा और चंद्रशेखर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी, तब से ही वह उनसे रंजिश मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed