किसान सम्मान निधि: आधार सीडिंग न होने पर खाते में नहीं आएगी 13वीं किस्त, फरवरी में ही करा लें ये काम
बदायूं जिले में करीब डेढ़ लाख से अधिक किसानों ने बैंक खातों को आधार से सीड करा लिया है, लेकिन अभी भी जिले में करीब 63 हजार से ज्यादा किसान ऐसे हैं, जिनके द्वारा खातों को आधार से सीड नहीं किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे 63 हजार से ज्यादा किसानों ने अभी तक आधार सीड नहीं कराया गया है। अगर इन किसानों ने फरवरी अंत तक खातों को आधार से सीड नहीं कराया, तो ऐसी स्थिति में शासन द्वारा 13 वीं किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा।
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया था। इसके पीछे मकसद था कि किसानों को खेती करने के लिए कर्ज लेने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन इस योजना का लाभ कुछ अपात्र किसान भी लेने लगे। ऐसे में शासन ने किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे किसानों के खातों को आधार से सीड कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद में विभाग द्वारा आधार सीड कराने के लिए किसानों को जागरूक किया जाने लगा।
जिले में करीब डेढ़ लाख से अधिक किसानों ने बैंक खातों को आधार से सीड करा लिया है, लेकिन अभी भी जिले में करीब 63 हजार से ज्यादा किसान ऐसे हैं, जिनके द्वारा खातों को आधार से सीड नहीं किया गया है। शासन की ओर से 12 वीं किस्त का लाभ जिले के एक लाख 66 हजार 374 किसानों को मिल चुका है।
कृषि विभाग डाक विभाग के सहयोग से लगा रहा है कैंप
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की है। ऐसे में इस योजना में कृषि विभाग का सहयोग डाकघर भी कर रहा है। विभाग की ओर से जो कैंप लगाए जा रहे हैं। उन कैंपों में डाक विभाग के कर्मचारी पहुंचकर किसानों को बैंक खातों से आधार से सीड करने का काम कर रहे हैं। साथ ही जो किसान डाकघर में इस योजना के लिए नया खाता खुलवाया रहे हैं तो उनका खाता डाकविभाग सीड करके दे रहे हैं। जिससे उन्हें आसानी से योजना का लाभ मिल सके।
कृषि उपनिदेशक डीके सिंह ने बताया कि विभाग के स्तर से लगातार किसानों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में जाकर लोगों को आधार सीड करने के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही डाक विभाग के साथ कैंप लगाकर किसानों के आधार सीड करने का काम किया जा रहा है। उसके बावजूद भी किसान रूचि नहीं दिखा रहे हैं।