फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A youth from another community is accused of raping a widow and robbing her of Rs 5 lakh

Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप, पांच लाख रुपये हड़पे

Sat, 21 Jun 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
A youth from another community is accused of raping a widow and robbing her of Rs 5 lakh
नवाबगंज। भूखंड के पांच लाख रुपये वापस करने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के युवक ने विधवा महिला से दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर युवक ने उसके पर्स में रखे दस हजार रुपये भी छीन व पीटकर घायल कर दिया। विधवा ने थाना नवाबगंज में आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के एक मोहल्ला निवासी विधवा मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती है। उसकी मुलाकात नवाबगंज के मोहल्ला गांधी टोला में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक से हुई। आरोपी ने बताया कि वह भूखंड बेचने का काम करता है। यदि उसे भूखंड चाहिए तो उससे संपर्क कर ले। महिला ने भूखंड खरीदने के लिए अपना मकान दूसरे समुदाय के युवक के कहने पर पांच लाख रुपये में बेच दिया। आरोप है कि मकान के रुपये एक भूखंड देने के नाम पर लेकर आरोपी युवक भाग गया, जब उसने युवक से संपर्क किया तो आरोपी ने कहा कि नवाबगंज आ जाओं, रुपये दे देंगे। संवाद
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
तीन मई को विधवा नवाबगंज पहुंची तो युवक ने कहा कि उसके साथ बरेली चलो। वहीं से रुपये दे दिए जाएंगे। महिला उसकी बातों में आकर बरेली चली गई। रास्ते में एक सूनसान जगह पर गाड़ी रोककर आरोपी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि धर्म परिर्वतन कर उसके साथ पत्नी बनकर रहोगी, तभी रुपये वापस मिलेंगे। बाद में आरोपी उसके पर्स में रखे दस हजार रुपये भी छीनकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अब युवक मुकरा
पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की

दुनका। शाही थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने और शादी का दबाव बनाने पर दहेज की मांग करने का आरोप लगाकर आरोपी युवक एवं उसके सात परिजनों के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया है।
पीड़िता ने बताया कि परिचित युवक मोनिस ने शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक उसके साथ अवैध संबंध बनाए। 14 जून को उसके पिता आरोपी युवक के घर रिश्ते की बात करने गए तो उसके परिवार के सदस्यों ने बुलेट बाइक और पांच लाख रुपये नकद की मांग की, तो उसके पिता ने गरीबी का हवाला दिया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

तब आरोपी युवक ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed