{"_id":"6984ffdba7e810caf408aedd","slug":"a-young-man-crossing-the-railway-line-wearing-earphones-was-hit-by-a-train-and-died-bareilly-news-c-346-1-ba11019-147065-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ईयरफोन लगाकर रेल लाइन पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ईयरफोन लगाकर रेल लाइन पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
Fri, 06 Feb 2026 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। कानों में ईयरफोन लगाकर रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर फतेहगंज पश्चिमी के लोहार नगला निवासी करन सिंह (24) की मौत हो गई। वह भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव दभौरा खंजनपुर स्थित ससुराल आए थे। शौच के लिए जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गए।
दभौरा खंजनपुर निवासी नुक्ताप्रसाद ने बताया कि नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए दामाद करन सिंह तीन फरवरी को आए थे। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय वह शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए।
थाना प्रभारी भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवक कानों में ईयरफोन लगाए था। संभवत: इसी वजह से उसे ट्रेन का हॉर्न सुनाई नहीं दिया। ट्रेन के गार्ड ने जीआरपी पुलिस चौकी भोजीपुरा को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन
नुक्ता प्रसाद ने बताया उन्होंने एक वर्ष पहले बेटी की शादी करन सिंह से की थी। दंपती का कोई बच्चा नहीं है। हादसे के बाद पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।