फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A woman was duped of Rs 76,000 online in exchange of an old Rs 5 note

Bareilly News: पांच रुपये पुराने नोट के बदले महिला से 76 हजार की ऑनलाइन ठगी

Sat, 21 Jun 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 76,000 online in exchange of an old Rs 5 note
आंवला। पांच रुपये पुराने नोट के बदले में 19 लाख देने का झांसा देकर ठग ने महिला से 76500 रुपये ठग लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। चांदनी चौक छोटी बाजार के समीप रहने वाली सुनीता ने बताया कि सोशल मीडिया में उसने एक विज्ञापन देखा। इसमें पांच रुपये के पुराने नोट के बदले में 19 लाख देने की बात लिखी थी। लालच में आकर उसने एड के कमेंट बॉक्स में जाकर अपना मोबाइल नंबर दे दिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से फोन आया।
विज्ञापन

ठग ने पांच रुपये के पुराने नोट की फोटो शेयर कर मंगाई। फोटो देखने के बाद ठग ने कंपनी में रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ रुपये जमा करने के लिए कहा। पीड़िता ने ऑनलाइन रकम जमा कर दिया। इसके बाद उसे फोन पर बताया गया कि 19 लाख लेकर एक व्यक्ति निकल गया है। ठग ने परमिशन कोड व अन्य बहाने बनाकर महिला से ऑनलाइन 76500 की ठगी कर ली। ठग ने एक लाख की और रकम मांगी, जिसे देने से महिला ने इन्कार किया तो आरोपी ठग उल्टे महिला व उसकी बेटी को ही झूठे केस में फंसा कर जेल भेजने की धमकी देने लगा, तब जाकर महिला को ठगी का अहसास हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed