फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A villager coming to visit relatives died in an accident, two other companions injured

Bareilly News: रिश्तेदारी से आ रहे ग्रामीण की हादसे में मौत, दो अन्य साथी घायल

Sun, 25 May 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
A villager coming to visit relatives died in an accident, two other companions injured
आंवला। शुक्रवार आधी रात हुए हादसे में 40 वर्षीय ग्रामीण सत्यपाल की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना भमोरा क्षेत्र के गांव चकरपुर निवासी सत्यपाल अपने दो साथियों के साथ शुक्रवार को रिश्तेदारी में हुई एक मौत में चंदौसी के गांव रफायतपुर में गए हुए थे। वहां अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वह देर रात बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन

तभी बिसौली रोड पर एक बजे मनौना गांव के निकट वाहन की चपेट में आने से उनकी बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इसमें बाइक सवार तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंची। यहां पर चिकित्सकों ने सत्यपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी अन्य दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी, तीन बेटे व दो बेटियां हैं। वह देवचरा बाजार में पल्लेदारी का काम किया करते थे। संवाद

खड़े ट्रक में पीछे से टकराया ट्रक चालक, घायल : फतेहगंज पूर्वी। शनिवार दोपहर एक बजे के करीब नेशनल हाईवे पर बाकरगंज गांव के सामने एक ट्रक खराब खड़ा था। तभी शाहजहांपुर की ओर से बरेली की ओर आ रहे एक ट्रक ने खराब खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें चालक गुड्डू निवासी गांव मवई थाना बहेड़ी ट्रक के केबिन में ही फंस गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बमुश्किल बाहर निकलवाया और उपचार के लिए बरेली निजी अस्पताल भिजवाया।
वहीं, सड़क पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रक को जेसीबी मशीन से सड़क किनारे हटवाया गया, जिससे वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed