{"_id":"66400ca6678ad635ae02a2f7","slug":"a-teacher-died-after-being-hit-by-a-car-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102084-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर हादसे के बाद बाइक सवार दूसरे शिक्षक हो गए घायल
नवाबगंज। बाइक से स्कूल जा रहे दो शिक्षक पीछे से आ रही कार की चपेट में आ गए। हादसे में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी शिक्षक गंभीर घायल हो गए। घायल को अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के चांदडांडी गांव के हरगोपाल (56) किसानी के साथ साथ बरेली- पीलीभीत हाईवे पर विशनपुर गांव के पास एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। शनिवार को वह अपने साथी सुरेन्द्र कुमार निवासी मंकरदापुर के साथ बाइक से स्कूल जा रहे थे। वह जैसे ही बरेली-पीलीभीत हाईवे पर विशनपुर गांव के पास स्थित एक स्कूल के पास पहुंचे। उसी बीच पीछे से तेज रफ्तार की चपेट में आ गए। इसमें हरगोपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल सुरेन्द्र कुमार को राहगीरों ने आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया है। मौका मिलते ही चालक कार को लेकर फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी मंगलवती और बेटी मिथलेश व सुमन का रो रोकर हाल बेहाल है। संवाद