फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A smuggled farm house worth one lakh smuggler Timur

एक लाख के इनामी तस्कर तैमूर का ढहाया फार्म हाउस

Mon, 12 Oct 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
A smuggled farm house worth one lakh smuggler Timur
ढहाई गई दीवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

फरीदपुर सर्किल के थानों का फोर्स लेकर पहुंचे एसपी देहात
विज्ञापन

गांवों में कराई मुनादी, 26 अपराधियों के घरों पर चस्पा किए नोटिस
नए अंदाज में पुलिस की कार्रवाई देखकर अपराधियों में दहशत

फरीदपुर (बरेली)। एक लाख के इनामी तस्कर तैमूर की तलाश में पुलिस ने धनोरा गांव में उसके फार्म हाउस पर दबिश दी। न मिलने पर पुलिस ने फार्म हाउस को ढहा दिया। भारी संख्या में पुलिस फोर्स देखकर कोई भी विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सका। इससे पहले पुलिस ने बहरा गांव में तैमूर के घर पर दबिश दी थी। इसी गांव के 26 अपराधियों के घरों के बाहर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर चेतावनी दी है कि यदि सरेंडर नहीं किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फरीदपुर थाने का गांव बहरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी के लिए चर्चित है। इसके अलावा मोहनपुर में भी स्मैक का धंधा बड़े स्तर पर होता है। बहरा गांव के तस्कर तैमूर उर्फ भोला पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। तैमूर के तस्करी का जाल दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में फैला हुआ है। रविवार को एसपी देहात डॉ. संसार सिंह एवं सीओ आलोक अग्रहरि के नेतृत्व में फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी और भुता थाने की पुलिस बहरा गांव पहुंची। पुलिस के पास इस गांव के 26 अपराधियों की सूची थी जो लंबे समय से फरार चल रहे हैं। एसपी देहात ने गांव में मुनादी कराते हुए ग्रामीणों से कहा कि अपराधियों को शरण न दें। साथ ही इन अपराधियों के घरों के बाहर नोटिस चस्पा करते हुए चेतावनी दी गई कि वह न्यायालय या फिर पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दें। पुलिस ने इनामी तस्कर तैमूर के बारे में जानकारी जुटाई। कुछ पता न चलने पर पुलिस फोर्स धनोरा गांव में बने उसके फार्म हाउस पर पहुंचा। पुलिस ने फार्म हाउस का अधिकांश हिस्सा ढहा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस मोहनपुर गांव पहुंची। यहां के 10 अपराधियों की सूची पुलिस के पास थी। सभी घरों से फरार मिले। मुनादी कराने के बाद पुलिस ने अपराधियों के घरों के बाहर नोटिस चस्पा कर दिए। इसमें तैमूर का एक रिश्तेदार भी शामिल है। पुलिस ने चर्चित गांव पंखाखेड़ा में भी दबिश दी। यहां भी अपराधी फरार मिले जिसके बाद मुनादी कराकर इनके घरों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए। एसपी देहात का कहना है कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए थे कि अपराधियों की महिलाओं और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार न किया जाए। पुलिस के इस अंदाज में कार्रवाई करने से अपराधियों व उनके परिजनों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़पति है तैमूर, कई जगह है संपत्ति

गांव बहरा निवासी इनामी तस्कर तैमूर स्मैक के धंधे से ही करोड़पति बन गया। बहरा गांव में उसका आलीशान घर है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उसके पास डेढ़ सौ बीघा जमीन भी है। कई अन्य राज्यों में भी उसकी संपत्ति होने की बात कही जा रही है। आसपास के कई गांवों के लोगों को तैमूर ने स्मैक के धंधे में लगा रखा है। पुलिस की सख्ती को देखते हुए करीब 50 से अधिक परिवार घरों में ताला डालकर भाग गए हैं।

पुलिस ने नहीं परेशान ग्रामीणों ने की तोड़फोड़: एसपी

एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि तैमूर व कई अन्य अपराधियों की वजह से रामगंगा किनारे के कई गांव बदनाम हो चुके हैं। इन गांवों में मुख्य रूप से पंखिया जाति के लोग रहते हैं। ये लोग इन बदमाशों की हरकतों से परेशान हैं। आए दिन पुलिस की दबिश के कारण यहां लड़के-लड़कियों की शादी के लिए रिश्ते नहीं आते। तैमूर का फार्म हाउस ग्रामीणों ने खुद ही गिराया है। पुलिस का इसमें कोई हाथ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed