{"_id":"6ac7fe80cc338f4c900ba4f9","slug":"a-seven-meter-wide-bridge-will-be-built-on-the-apsara-river-preparations-have-begun-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-108197-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अप्सरा नदी पर बनेगा सात मीटर चौड़ा पुल, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अप्सरा नदी पर बनेगा सात मीटर चौड़ा पुल, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
नवाबगंज। अप्सरा नदी पर आठ करोड़ की लागत से सात मीटर चौड़ा पुल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी ने कार्ययोजना बनाकर फाइल अफसरों को भेज दी है। फिलहाल, विभाग को जीओ (जनरल ऑर्डर) का इंतजार है।
नवाबगंज से बरखेड़ा मार्ग पर अधकटा रब्बानी बेगम और दलेलनगर गांव के बीच बह रही अप्सरा नदी में बीते दिनों आई बाढ़ के चलते पुल की दीवारें दरक जाने से प्रशासन ने भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था।
पुल का निर्माण कराने को लेकर लोगों ने डीएम समेत मुख्यमंत्री तक शिकायत कर पुल के निर्माण की मांग की। क्षेत्रीय विधायक डाॅ. एमपी आर्य ने इस नदी के पुल का निर्माण कराने को लेकर विधानसभा सत्र में जोर शोर से मुद्दा उठाया था। पुल में आई दरारों के बाद विधायक और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने शासन स्तर पर प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। फिलहाल, राहगीरों और बाइक सवारों को पुल से निकलने की छूट दी गई है। अब इस कदम से 100 से अधिक गांव की आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -
पुल की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। इसी माह शासन से जीओ (जनरल ऑर्डर) आने वाला है। इसके आते ही करीब आठ करोड़ से पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- प्रदीप गंगवार, एई