फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A ruckus filled with perplexing surveys, now it will be again

गड़बड़ी से भरे रैपिड सर्वे को किया रद, अब फिर होगा सर्वे 

Sat, 17 Jun 2017 01:13 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 17 Jun 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव से पहले जल्दबाजी में कराए गए रैपिड सर्वे पर सवाल उठने के बाद इसे फिर से कराया जाएगा। पिछली बार 8 दिन में सर्वे किया गया था, इस बार इसे 45 दिन में करने के लिए कहा गया है। सर्वे के लिए 800 कर्मचारी लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। सर्वे में लगे कर्मियाें को जल्द ही ट्रेनिंग देकर घर- घर भेजा जाएगा।  
विज्ञापन

अमर उजाला ने पड़ताल में रैपिड सर्वे की तमाम गलतियों को पकड़ा था। सौदागरान में सामान्य जाति की करीब 80 फीसदी आबादी है। ओबीसी जातियां यहां 15 फीसदी से अधिक नहीं है। लेकिन रैपिड सर्वे में 30.93 फीसदी बताया गया है। पड़ताल के दौरान यहां के लोगों ने बताया था कि उनके यहां कोई सर्वे के लिए नहीं आया। इसी तरह खन्नू मोहल्ला वार्ड में भी रस्तोगी 50 से 55 फीसदी है। सर्वे में 26.43 फीसदी है। ओबीसी घराें के बाहर ‘प’ लिखा जाना था जो लिखा ही नहीं गया। 1894 ब्लाक में 632 लोगों की टीम लगाई गई थी। नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने बताया कि आठ दिन में हुआ सर्वे का कोई औचित्य ही नहीं है। इसलिए इतनी गड़बड़ियां हुई हैं। अब 45 दिन में सभी कर्मचारी घर- घर जाकर सर्वे करेंगे। सर्वे के बाद जो रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी उस पर 50 से अधिक आपत्तियां आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed