फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A player died of electrocution while removing wires after a volleyball match.

Bareilly News: वॉलीबाल मैच के बाद तार हटा रहे खिलाड़ी की करंट से मौत

Sun, 08 Mar 2026 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 08 Mar 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
A player died of electrocution while removing wires after a volleyball match.
शाही (बरेली)। सेवा ज्वालापुर गांव में रात को वॉलीबाल मैच खेलने के बाद खंभे से लटक रहे हैलोजन लाइट के तार को हटाने के दौरान खिलाड़ी को करंट लग गया। शुक्रवार रात हुई इस घटना के बाद खिलाड़ी को बरेली के निजी अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहरी हिस्से में प्राथमिक विद्यालय के पास ग्राम समाज की जगह खाली पड़ी है। बच्चों ने इसे खेल मैदान का रूप दे दिया है। गांव के कुछ युवकों ने यहां खंभे पर हैलोजन लाइटें व दो बल्ली लगाकर जाल लगा रखा है। रोज रात में वह यहां वॉलीबाल मैच खेलते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात भी लड़के मैच खेलने पहुंचे थे। हमेशा की तरह जाते वक्त रात दस बजे के करीब कुछ लड़के खंभे पर लगी हैलोजन लाइट बंद करने के लिए कूड़ेदान पर खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हटाने के दौरान तार 21 वर्षीय दुर्गा प्रसाद के हाथ से छू गया। उसे तेज करंट लगा। साथी खिलाड़ी उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से बरेली रेफर किया गया। परिजन और साथी उसे लेकर बरेली के निजी अस्पताल आए, यहां दुर्गा प्रसाद को भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमाॅर्टम कराए बिना परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया।

---------
गांव में मातम
घटना से परिवार और साथी खिलाड़ी सदमे में हैं। दुर्गा प्रसाद दो भाई एवं तीन बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। वह भरण पोषण के लिए मजदूरी करता था। दुर्गा प्रसाद के घर संवेदना व्यक्त करने वाले प्रमुख लोगों में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अजय राजपूत, ग्राम प्रधान देशदीपक वर्मा, प्यारेलाल राजपूत, लालता प्रसाद शामिल रहे। बिजली निगम के जेई रामदेव वर्मा ने बताया उनके पास करंट से मौत होने की कोई जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी राजेश कुमार बैसला ने भी सूचना मिलने से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed