फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A limited number of vehicles will ply on the city roads for three days

Bareilly News: तीन दिन शहर की सड़कों पर सीमित संख्या में होगा वाहनों का संचालन

Mon, 18 Aug 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
A limited number of vehicles will ply on the city roads for three days
बरेली। उर्स-ए-रजवी पर यातायात पुलिस ने तीन दिन का रूट डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन सोमवार से बुधवार को उर्स की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कई रास्तों पर आवाजाही बंद या सीमित रहेगी।
विज्ञापन

एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि झुमका तिराहा रोड नंबर-एक परसाखेडा, विलवा अंडरपास, विलयधाम अंडरपास, लालपुर गांव कट, नवदिया झादा, इन्वर्टिस तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर गेट, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा, परसाखेड़ा रोड नंबर-1, 2, 3, 4 से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र तक आ सकेंगे। विलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रोड, नैनीताल रोड, पीलीभीत रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से विलवा, विलयधाम, बडा बाइपास, फरीदपुर होकर लखनऊ की ओर जा-आ सकेंगे।
दिल्ली, रामपुर, नैनीताल रोड, पीलीभीत से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा, बिलवा, विलयधाम, फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़, दातागंज, देवचरा होकर बदायूं जा-आ सकेंगे।

n इस तरह गुजारे जाएंगे छोटे वाहन : 19 अगस्त को सुबह आठ बजे से उर्स समापन तक सभी छोटे वाहनों को ईसाइयों की पुलिया, गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, चौपुला चौराहा, मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा, कुदेशिया अंडरपास, अशोक नगर तिराहा, सूद धर्मकांटा, मूर्ति नर्सिंग होम तिराहा, श्यामगंज चौराहे से पटेल चौक, नावल्टी, कुतुबखाना, इस्लामिया, किला क्रॉसिंग, कोहाड़ापीर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। छोटे वाहन गांधी उद्यान से अक्षर विहार तिराहा, सर्किट हाउस चौराहा, कचहरी तिराहा होते हुए जंक्शन तिराहे तक जा-आ सकेंगे। शाहजहांपुर व पीलीभीत की तरफ से आने वाले छोटे वाहन सेटेलाइट से बीसलपुर तिराहा, सुरेश शर्मा नगर, सौ फुटा पूर्वी, डेलापीर, डीडीपुरम, राजेंद्रनगर होकर स्टेडियम की तरफ जा सकेंगे। जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों पर डायवर्जन की व्यवस्था लागू नहीं होगी। वे बेरोकटोक आ-जा सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed