फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A Kanwar Sthal will be built on Badaun Road for Kanwariyas to stay, first installment released

Bareilly News: कांवड़ियों के रुकने के लिए बदायूं रोड पर बनेगा कांवड़ स्थल, पहली किस्त जारी

Tue, 18 Nov 2025 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
A Kanwar Sthal will be built on Badaun Road for Kanwariyas to stay, first installment released
बरेली। नाथ नगरी के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवड़ियों की सहूलियत के लिए पर्यटन विभाग बदायूं रोड पर कांवड़ स्थल का निर्माण कराएगा। दो करोड़ रुपये से बनने वाले इस स्थल के लिए पहली किस्त जारी की जा चुकी है। जुलाई 2026 तक काम पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सावन माह में शहर में आने वाले कांवड़िये अभी बदायूं रोड पर लगने वाले अस्थाई कैंप में रुकते है। इसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे निजात दिलाने के लिए बदायूं रोड पर रामगंगा पुल से पहले निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की ओर से शासन को 4.1 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। शासन स्तर से डिजाइन में संशोधन किए गए। इसके बाद लागत दो करोड़ रुपये बची। अधिकारियों के मुताबिक, ये बरेली मंडल का पहला कांवड़ स्थल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि कांवड़ स्थल पर शेड, पेयजल व्यवस्था, टाॅयलेट ब्लाॅक, स्नानघर आदि का निर्माण होगा। जुलाई 2026 से पहले काम पूरे कराने का लक्ष्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed