फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A grand temple of Lord Shri Ram should be built in Ayodhya to save national identity: Uma Bharti

राष्ट्रीय अस्मिता बचाने के लिए अयोध्या में बना प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर : उमा भारती

Sun, 17 Aug 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
A grand temple of Lord Shri Ram should be built in Ayodhya to save national identity: Uma Bharti
बरेली। आंवला में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के प्रतिमा अनावरण के दौरान मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय अस्मिता बचाने के लिए अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बनाया, जिसके ढांचे को मुगल शासक मीर बाकी ने गिराया था।
विज्ञापन

कहा कि बाबरी राष्ट्रीय अपमान का विषय थी। मीर बाकी ने हमारी विरासत पर कील ठोंकने का काम किया था। अस्मिता का अपमान करने के लिए ढांचे को गिराकर वहां इबादतघर बनाया था। प्रभु राम के भव्य मंदिर का निर्माण होने से देश का गौरव लौटा। सत्ता, समाज और शासन में निर्णायक भागीदारी के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने काफी काम किया था। कल्याण सिंह बब्बर शेर थे, जिन्होंने सत्ता की चिंता किए बगैर राम भक्तों का संरक्षण किया। कहा कि प्रत्येक धर्म का प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। देश को बांटने वालों से दूर रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के अध्यक्ष उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन की भूमिका कल्याण सिंह और उमा भारती के नेतृत्व में रची गई। इन्हीं के प्रयासों से हिंदू समाज का मस्तक विश्व में ऊंचा हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------


जन-जन तक पहुंचानी है क्रांतिकारियों की गाथा
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि इतिहासकारों ने शहीदों के साथ अन्याय किया है। क्रांतिकारियों की गौरव गाथा समाज के जन-जन तक ले जानी है। सरकार गुलामी के चिह्नों को मिटाने का काम कर रही है। इसका समर्थन करना चाहिए ताकि महापुरुषों का मान बढ़ सके। कहा कि लोधी समाज धोखा खा लेगा लेकिन धोखा नहीं देगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने वीरांगना के कार्याें को साझा किया।
---------------------


पीडीए यानि परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी : धर्मपाल सिंह

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए की बात करते हैं, उनका पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। उनके दल में सब कुछ परिवार से और सरकार में परिवार ही सबकुछ है। उनकी पार्टी गुंडों का संरक्षण करती है। पिछड़ों के नाम पर परिवार का ही विकास करते हैं। पिछड़ों का सम्मान और स्वाभिमान सिर्फ भाजपा में है। भाजपा ने जो कहा है, वो करके दिखाया। कहा कि लोधी समाज ने देश, प्रदेश के विकास में खास योगदान दिया है। देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया है।
-------------------


महापुरुष किसी जाति की धरोहर नहीं, समाज के मार्गदर्शक

पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि समाज को आगे ले जाने के लिए एकजुटता जरूरी है। रानी अवंतीबाई के वंशज हैं, संघर्ष करना सीखा होगा। महापुरुष किसी जाति विशेष की धरोहर नहीं होते बल्कि वे सर्वसमाज को रास्ता दिखाते हैं। कल्याण सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं होते तो कई सौ साल तक राम मंदिर के लिए इंतजार करना पड़ता। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रदेश में मिशन शक्ति के तहत पीएसी में महिला बटालियन बन रही है, जिसमें एक वीरांगना झलकारीबाई, वीरांगना अवंतीबाई और वीरांगना उदादेवी के नाम पर होगी। अखिल भारतीय लोधी महासभा के अध्यक्ष विपिन कुमार डेविड, पूर्व सांसद घनश्याम लोधी, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने भी विचार साझा किए।

--------------------


ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
शाहजहांपुर मेयर अर्चना वर्मा, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक लक्ष्मी पटेल, हरीश शाक्य, डॉ. एमपी आर्या, हरिओम वर्मा, वीरेंद्र लोधी, कुंवर महाराज सिंह, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, विवेक वर्मा, महेश गुप्ता, डॉ. डीसी वर्मा, जवाहरलाल राजपूत, बृजभूषण राजपूत, महेंद्र सिंह खड़गवंशी, जयपाल सिंह व्यस्त, राजबाला, बाबूराम पासवान, संजीव अग्रवाल, गंगाचरण राजपूत, छोटेलाल वर्मा, हरि प्रकाश, धर्मेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed