फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A dry tree fell on Pilibhit Road, injuring a rickshaw driver and two bike riders

Bareilly News: पीलीभीत रोड पर गिरा सूखा हुआ पेड़, रिक्शा चालक व दो बाइक सवार घायल

Mon, 20 Apr 2026 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A dry tree fell on Pilibhit Road, injuring a rickshaw driver and two bike riders
बरेली। पीलीभीत रोड पर रविवार शाम एक सूखा हुए पेड़ गिर गया। इसके नीचे दबकर रिक्शा चालक व दो बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने इन्हें बाहर निकाला। गनीमत रही की हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। हादसे के बाद पुलिस ने गिरे हुए पेड़ को हटाकर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन

घटना रविवार रात करीब नौ बजे हुई। मजार से थोड़ा आगे खड़ा सूखा हुआ पेड़ अचानक से गिर गया। पेड़ गिरने के बाद वहां से निकल रहे रिक्शा चालक राजीव कॉलोनी निवासी केदारनाथ मय रिक्शे के पेड़ के नीचे दब गए। वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार भी चपेट में आए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने रिक्शा चालक को बचाया। उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में वह भी मौके पर पहुंचे गए और उसे उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अक्षय तृतीय होने के चलते इस रोड के किनारे स्थित बरातघरों में शादी समारोह भी थे। इस वजह से जाम की समस्या और विकराल हो गई। पेड़ गिरने से सड़क की एक लेन बंद हो गई। दूसरी लेन से वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed