फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A car rider returning from Balaji was crushed to death by a truck

Bareilly News: बालाजी से लौट रहे कार सवार कपड़ा व्यवसायी की ट्रक से कुचलकर मौत

Tue, 30 May 2023 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 30 May 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
A car rider returning from Balaji was crushed to death by a truck
बहेड़ी। परिवार के साथ कार से बालाजी धाम से लौट रहे सितारगंज के कारोबारी की रास्ते में मुडिया मुकरमपुर टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक ट्रक की टक्कर लगन से उनकी जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार में सवार चार अन्य लोगों को मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज की भूमियादेवी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र जैन के पुत्र दीपक जैन (45) कुछ दिन पहले पत्नी कोमल जैन, दो बच्चों (एक बेटा व एक बेटी) और चचेरे भाई सुनील जैन के साथ राजस्थान के दौसा जिले में बालाजी धाम की यात्रा पर गए थे।
विज्ञापन

सुनील जैन ने बताया कि वह लोग रविवार को कार से घर के लिए चले थे। सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे उनकी कार बहेड़ी के मुडिया मुकरमपुर टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की उनकी कार से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कार चला रहे दीपक जैन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कोमल, बच्चों और सुनील जैन को मामूली चोट आई हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया। कार में मौजूद चचेरे भाई सुनील जैन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। लेकिन दीपक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed