{"_id":"120-90295","slug":"Bareilly-90295-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी सिपाही ही है मेरी बेटी की मौत का जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी सिपाही ही है मेरी बेटी की मौत का जिम्मेदार
Bareilly
Updated Wed, 26 Mar 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अमरोहा के डिडौली थाना इलाके में रहने वाली महिला सिपाही रूबी चौधरी के परिवार के लोगों ने उसकी मौत के लिए लखनऊ की 35 वीं वाहिनी पीएसी में अटैच सिपाही सुनील मिश्रा को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की है। मंगलवार को वे डीआईजी और एसएसपी से मिले। एसएसपी ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
महिला सिपाही की मां ने तेरह मार्च को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था कि सुनील मिश्रा की विवाहित होते हुए भी उनकी बेटी पर गलत नजर थी। इसी से तंग आकर सात मार्च को उसने खुदकुशी कर ली। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह को दी थी। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को डीआईजी से मिलने पहुंचा तो उन्होंने उन्हें एसएसपी के पास भेज दिया। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
-यह बात पहले ही दिन साफ हो गई थी कि रूबी और आरोपी सिपाही खिलाड़ी थे। दोनों में फोन पर बात भी होती थी। इसलिए दोनों के बीच कुछ भी हो सकता है। मामले की जांच दो दिन में पूरी करके एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। -डॉ. अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रथम