फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिजली के गड़बड़ बिल छुड़ा रहे पसीने

बिजली के गड़बड़ बिल छुड़ा रहे पसीने

Wed, 26 Mar 2014 05:34 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Wed, 26 Mar 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
बरेली। गर्मी से पहले ही बिजली के गड़बड़ बिल शहर वालों के पसीने छुड़ा रहे हैं। एक-एक महीने का बिल दस-दस हजार रुपए देखकर उपभोक्ता चकरा रहे हैं। सभी उपखंडाें में बिल ठीक कराने वाले उपभोक्ताआें की संख्या 10 हजार से ऊपर पहुंच गई है, जबकि कर्मचारी इसे सॉफ्टवेयर की दिक्कत बता रहे हैं। बिल ठीक होने में दो से तीन महीने का आश्वासन देकर उपभोक्ताओं को टरकाया जा रहा है।
विज्ञापन


ये है कारण
बिलाें में गड़बड़ी का असल कारण ठीक से फीडिंग न होना और कनेक्टिविटी बताया जा रहा है। बिलिंग कंपनी साई कंप्यूटर्स के एरिया मैनेजर कपिल बताते हैं कि पूरे प्रदेश में एचसीएल कंपनी का ही सॉफ्टवेयर प्रयोग किया जा रहा है। हर जगह बिलिंग ठीक है लेकिन यहां फीडिंग न होने और कर्मचारियों के कम अनुभव से गड़बड़ी हो रही है। यदि समय से बिल फीड हो जाएं तो गड़बड़ी की गुंजाइश कम हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसे सुधारने में करीब दो से तीन महीने लगेंगे।
विज्ञापन


इन गड़बड़ियों से परेशान
-पिछला बिल जुड़कर आना
-कम यूनिट में अधिक बिल दिखाना
-बकाया बिल दिखाना
-किसी और मकान का बिल जुड़ जाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed