फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   यहां तो 32 टेस्ट की ही सुविधा

यहां तो 32 टेस्ट की ही सुविधा

Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश सरकार ने भले ही सरकारी अस्पतालों में 100 पैथोलॉजिकल जांचें फ्री करने का फैसला किया है लेकिन मंडल मुख्यालय में सिर्फ 32 टेस्ट ही होते हैं। इनका सरकारी शुल्क भी सिर्फ तीन से दस रुपये तक है। क्रिटिकल टेस्ट के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, महिला और मानसिक अस्पताल में तीस से ज्यादा जांच की ही व्यवस्था है। सबसे ज्यादा 32 जांच जिला अस्पताल की पैथोलॉजिकल लैब में होती हैं। हीथेटोलॉजी टेस्ट, मलमूत्र, मधुमेह, खून की टीएलसी, डीएलसी, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप टेस्ट, एचआईवी जैसे टेस्ट का सरकारी शुल्क तीन से दस रुपये तक लिया जाता है। इसी तरह की जांच की व्यवस्था मानसिक अस्पताल में भी है। हालांकि शासनादेश न मिलने के कारण अभी नई व्यवस्था को लागू नहीं किया जा सका है लेकिन बृहस्पतिवार को कई मरीजों की पैथोलॉजी स्टाफ से दिन भर झड़पें होती रहीं।
विज्ञापन

आरडीसी में नहीं मिलेगी छूट
बरेली। जिला अस्पताल में स्थित रीजनल डायग्नोस्टिक सेंटर (आरडीसी) में सुपर स्पेशलिस्ट टेस्ट की व्यवस्था है। महंगे टेस्ट के कारण स्वास्थ्य कर्मियों अथवा विभागीय स्टाफ को भी यहां शुल्क में कोई छूट नहीं दी जाती है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक फैसले का लाभ आरडीसी पर नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी शासनादेश नहीं पहुंचा है। मंडल मुख्यालय पर जिला अस्पताल में 32 जांच की ही व्यवस्था है। बाकी उच्चस्तरीय जांचें मेडिकल कॉलेज स्तर पर की जाती हैं।
-डॉ. वीके धस्माना, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed