फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शराब सेल्समैन को गोली मारी, गंभीर

शराब सेल्समैन को गोली मारी, गंभीर

Wed, 31 Jul 2013 05:35 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Wed, 31 Jul 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सेंथल में बदमाशों ने शराब सेल्समैन को गोली मार दी। सेल्समैन ने मुफ्त शराब देने से मना किया तो हमलावर उस पर टूट पड़े। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी रमाशंकर सेंथल कस्बा में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंद कर रहा था। तभी दुकान पर पहुंचा एक युवक मुफ्त में शराब मांगने लगा। रमाशंकर के मना किया तो उसने तमंचा निकालकर गोली मार दी। घायल होने के बावजूद रमाशंकर ने हमलावर को दबोच लिया। तभी कुछ दूरी पर खड़ा उसका साथी पहुंच गया। उसने रमाशंकर को दूसरी गोली मार दी। इसके बावजूद उसने दूसरे हमलावर को भी दबोच लिया। चीख सुनकर पहुंचे तीसरे युवक ने रमाशंकर के सीने में मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर गया और हमलावर फरार हो गए। इसके बावजूद आसपास मौजूद लोगों ने रमाशंकर को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। घटना की सूचना मिलने पर सेंथल चौकी पुलिस पहुंच गई। मौके पर हमलावरों का एक तमंचा भी छूट गया, जिससे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया। रमाशंकर अधकटा रब्बानी बेगम गांव का मूल निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed