फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली कॉलेज में नहीं होगी प्रवेश परीक्षा

बरेली कॉलेज में नहीं होगी प्रवेश परीक्षा

Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कराने के मंसूबे पर पानी फिर गया है। विश्वविद्यालय में हुई प्रवेश परीक्षा समिति की बैठक में शुक्रवार को कहा गया था कि शासनादेश के अनुसार ही दाखिले की प्रक्रिया अपनाई जाए। शनिवार को इस मसले को सुलझाने के लिए शासनादेश निकाला गया। इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि कॉलेज प्रवेश परीक्षा नहीं करा सकते। इसके बाद रजिस्ट्रार ने मेरिट से प्रवेश लेने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बरेली कॉलेज की प्रवेश समिति की बैठक में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश परीक्षा से दाखिला देने पर सहमति बनी थी। इस सम्बंध में अनुमति के लिए मसौदा तैयार कर विश्वविद्यालय को भी भेजा गया, लेकिन प्रवेश समिति कोई फैसला नहीं ले पाई। इसके बाद 2011 में जारी हुए शासनादेश के मुताबिक निर्णय लिया गया कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को छोड़कर और किसी कोर्स में प्रवेश परीक्षा नहीं कराई जा सकती है। यह शासनादेश सभी विश्वविद्यालयों के लिए था। इसका हलवा देते हुए रजिस्ट्रार ने बरेली कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की मांग को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

---------------
शासनादेश में प्रवेश परीक्षा न कराने के स्पष्ट निर्देश हैं। प्रवेश शासनादेश के मुताबिक ही मेरिट से होंगे। कहीं भी प्रवेश परीक्षा नहीं होगी।
- डॉ. केएन पांडेय, रजिस्ट्रार

इस सम्बंध में फिर कुलपति से बात की जाएगी। उम्मीद है कि प्रवेश परीक्षा के लिए अनुमति मिल जाए।
-डॉ. आरपी सिंह, प्राचार्य बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed