फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सोने की बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

सोने की बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सर्राफा बाजार में शुक्रवार को पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए। सोना खरीदने के लिए आए ग्राहकों का दबाव इतना बढ़ा कि दुकानदारों को शटर गिराने पड़े। कारोबारियों का कहना था कि ऐसी भीड़ पहले कभी नहीं देखी। एक ही दिन में 50 किलो से ज्यादा सोना बिक गया। और ऑर्डर लेने की कारोबारियों की स्थिति नहीं रही। फिर भी आठ-दस किलो सोने की एडवांस बुकिंग कर ली गई। कारोबारियों का कहना है कि तैयार माल है ही नहीं और दूसरे शहरों से माल न मिल पाने की वजह से बहुत ज्यादा ऑर्डर लेने की स्थिति भी नहीं रह गई है।
विज्ञापन

सोमवार से शुरू हुई भीड़ को देखते हुए कारोबारियों ने गुरुवार को भी बाजार खोले थे। लेकिन रामनवमी का अवकाश होने पर शुक्रवार को भी ग्राहकों का हुजूम उमड़ पड़ा। देर शाम तक सर्राफा बाजार में मेले जैसा नजारा था। शिवाजी मार्ग और साहूकारा स्थित सभी प्रमुख प्रतिष्ठानों में अंदर घुसना ही मुश्किल हो रहा था। शाम को कुछ दुकानदारों ने ग्राहक दबाव बढ़ता देख ़ शटर ही गिरा दिए। लेकिन ग्राहक इसके बावजूद सोना देने के लिए हुज्जत करते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को तैयार सोना 27 हजार प्रति दस ग्राम 24 कैरेटस बिका। चांदी की मांग कोई खास नहीं थी, इसलिए 44,500 रुपये प्रति किलो रही। शाम होते होते यह स्थिति हो गई कि बाजार से सोना ही साफ हो गया। कारोबारियों ने रात में भी कारीगरों से माल तैयार कराया। उधर, वादा कारोबार में सोना और चांदी में गिरावट जारी है। सोना 26 हजार प्रति दस ग्राम से नीचे ही बना रहा। सर्राफा कारोबारियों का कहना पूरे सप्ताह ऐसा ही नजारा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 करोड़ से ज्यादा का कारोबार
सर्राफा बाजार के लिए बिक्री के लिहाज से शुक्रवार बेहद खुशगवार दिन रहा। पिछले तीन दिनों में हर दिन बाजारों में उतना सोना बिका, जितना अमूमन धनतेरस, दीपावली और अक्षय तृतीया पर बिकता है। लेकिन शुक्रवार को तो सारे रिकॉर्ड टूट गए। शहर में 50 किलोग्राम से ज्यादा सोना बिका। इस तरह से एक ही दिन में सर्राफा बाजार में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार हुआ।

-----------------
ऐसा नजारा कभी नहीं देखा
सर्राफा बाजार में ऐसा नजारा कभी नहीं दिखा। दीपावली, धनतेरस और अक्षय तृतीया पर भी इतना कारोबार नहीं होता है। शुक्रवार को लंच तक नहीं कर सके। पूरा स्टाफ शाम तक थककर चूर हो गया है।
- कौशल अग्रवाल, शिवाजी मार्ग

कारोबार अच्छा रहा
सोने-चांदी के दाम गिरने से आम ग्राहक खरीदारी करने उमड़ पड़े हैं, लेकिन दिल्ली से माल नहीं पहुंच पा रहा है। इसलिए कारोबारी परेशान हैं। हम ग्राहकों को उनकी मांग के अनुरूप सप्लाई देना चाहते हैं।- संदीप अग्रवाल, शोरूम मालिक

ग्राहकों की अपेक्षा पूरी करेंगे
स्टॉक सीमित है, हम फिर भी ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं। ग्राहकों को गुणवत्तायुक्त जेवरात मुहैया कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसी भीड़ पहले कभी नहीं देखी।-मोहित आनंद, सर्राफ, सिविल लाइंस


सामान देना मुश्किल
अचानक गिरते दामों के बीच ग्राहकों की तादाद ज्यादा हो गई है। इसलिए मांग के अनुरूप आपूर्ति दे पाने में मुश्किल आ रही है। स्थिति यह है कि सुबह से देर शाम तक फुर्सत ही नहीं मिली। रात में तक ऑर्डर तैयार करना पड़ रहा है।- प्रदीप अग्रवाल, सर्राफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed