{"_id":"120-58113","slug":"Bareilly-58113-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीगंज में महिला की लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीगंज में महिला की लाश मिली
Bareilly
Updated Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीबीगंज के नदोसी गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला की लाश मिली जिसके पेट में सात माह का गर्भ भी था। पुलिस इस महिला को मंदबुद्घि बता रही है।
नदोसी गांव में विद्युत उपकेन्द्र के पास नहर में करीब 40 वर्षीय महिला की लाश गुरुवार की सुबह देखी गई। सूचना पर परसाखेड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने लाश को कब्जे में लिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी तो उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम में पता चला कि महिला के पेट से सात का गर्भ था। मौत की वजह फेफड़े में संक्रमण बताया गया।
यह रिपोर्ट आने के बाद कई सवाल पुलिस के सामने खड़े हो रहे है। महिला से रेप की आशंका भी जताई जा रही है। एसओ सीबीगंज प्रदीप यादव ने बताया कि महिला की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उसे तीन-चार दिन से क्षेत्र में घूमते हुए देखा गया था। वह कंबल में लिपटी थी और उसका हुलिया देखने से ही मंदबुद्धि प्रतीत हो रही है।