{"_id":"120-55867","slug":"Bareilly-55867-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे हटाने को मंडल और जिले में समिति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे हटाने को मंडल और जिले में समिति
Bareilly
Updated Wed, 28 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। शासन के आदेश पर ग्राम सभाओं की भूमि, तालाब, पोखर, चरागाहों और कब्रिस्तान पर हुए अवैध कब्जे हटाने के लिए मंडल और जिला स्तर पर कमेटियों का गठन किया है। मंडल स्तरीय कमेटी का अध्यक्ष कमिश्नर को बनाया गया है, जबकि डीएम, डीआईजी और उप सूचना निदेशक सदस्य होंगे।
अपर आयुक्त प्रशासन को इस कमेटी का संयोजक बनाया गया है। जिला स्तरीय कमेटी में डीएम की अध्यक्षता में एडीएम प्रशासन और एडीएम एफआर को सदस्य संयोजक बनाया गया है। एसडीएम, सीओ और जिला सूचना अधिकारी सदस्य होंगे। अपर आयुक्त प्रशासन एके त्यागी ने बताया कि जिलास्तरीय टीम तहसील, ब्लाक और ग्राम सभा के तालाबों, पोखर, चरागाह और कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। डीएम ने अवैध कब्जे हटाने के लिए एसडीएम को कड़े निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि कब्जे हटाने के बाद विडियोग्राफी कराकर पूरी रिपोर्ट बनाई जाए।