{"_id":"120-55860","slug":"Bareilly-55860-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 मिनट बंद रहा मढ़ीनाथ क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 मिनट बंद रहा मढ़ीनाथ क्रॉसिंग
Bareilly
Updated Wed, 28 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। बरेली सिटी स्टेशन के पैनल सिस्टम के ठीक तरह काम न करने की वजह से आए दिन दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। मंगलवार दोपहर को पैनल सिस्टम की खराबी की वजह से ही चाबी फंस गई और इसके बाद मढ़ीनाथ रेलवे क्रॉसिंग करीब पौन घंटे तक बंद रहा। इससे लंबा जाम लग गया। आखिरकार लोग आपा खो बैठे और हंगामा करते हुए गैटमेन को जमकर खरीखोटी सुनाई। आरपीएफ ने उन्हें शांत किया। स्टेशन अधीक्षक के मेमो देने के बाद गेट खोलकर लोगों को निकाला गया।
मंगलवार दोपहर 12.50 बजे अप लाइन की कुमाऊं एक्सप्रेस आई तो गैटमेन रामबुज यादव ने क्रॉसिंग को बंद कर दिया। ट्रेन गुजरने के बाद भी 20-25 मिनट तक क्रॉसिंग नहीं खुला और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों ने पूछताछ की तो गैटमेन ने जवाब दिया कि कुछ दिक्कत आ गई है। इस वजह से क्रॉसिंग नहीं खुल पा रहा है। आधे घंटे बाद भी क्रॉसिंग नहीं खुला तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जंक्शन की तरफ से एक इंजन को बरेली सिटी आना था। उसे भी क्रॉसिंग से पहले ही रोक दिया गया। सूचना स्टेशन अधीक्षक एके सिंह मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि पैनल सिस्टम की खराबी की वजह से चाबी फंस गई है। इसी वजह से क्रॉसिंग नहीं खुल पा रहा है। स्टेशन अधीक्षक ने मेमो देकर क्रासिंग को खुलवाया और फिर जाम में फंसे लोगों को निकाला गया।