{"_id":"120-107722","slug":"Bareilly-107722-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों का गंदा पानी बाहर न फेंका जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों का गंदा पानी बाहर न फेंका जाए
Bareilly
Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गन्ना पेराई के सीजन में चीनी मिलाें से काफी मात्रा में गंदा पानी मिल के बाहर और अंदर बहा दिया जाता है। इससे भीषण बदबू उठती है और वायु प्रदूषण होता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लेेते हुए मिलाें को निर्देश जारी किए हैं। पेराई सत्र से पहले कई अन्य और मामलाें पर भी एहतियात बरतने को कहा गया है।
गन्ने की पेराई शुरू होने वाली है। मंडल में 16 चीनी मिले हैं। बरेली और शाहजहांपुर में पांच-पांच चीनी मिलें, पीलीभीत में चार और बदायूं में दो चीनी मिलें हैं। यहां से पेराई के बाद निकलने वाले कचरे, गंदे पानी आदि का सही से निस्तारण हो इस पर ध्यान दिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरके त्यागी की ओर से भेजे गए पत्र में उद्योग के संयंत्रों की धुलाई से निकलने वाले जल को शुद्ध करने के बाद ही निस्तारित करने के निर्देश हैं। कहा है कि राख प्रबंधन भी उद्योग की भूमि पर ही किया जाए।
वर्जन-
‘पेराई सत्र शुरू होने से पहले मिलाें को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मिलाें का जल बाहर और अंदर इकट्ठा न हो इसके लिए खास ध्यान देने को कहा है।’-आरके त्यागी, आरओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड