{"_id":"120-107718","slug":"Bareilly-107718-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील क्लिपिंग बनाकर धमकाया तो युवती ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील क्लिपिंग बनाकर धमकाया तो युवती ने खाया जहर
Bareilly
Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा। इलाके की एक युवती की अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाकर पड़ोस में रहने वाले शोहदे ने नेट पर डालने की धमकी दी तो लड़की ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। घरवालों ने एक निजी अस्पताल में युवती का इलाज कराया। युवती के पिता ने आरोपी युवक समेत उसके पिता और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
युवक और युवती के घर आसपास ही हैं। पिता की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक दो साल से पड़ोसी युवक उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। वह राह चलते फब्तियां कसता था। किसी तरह उसने अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। फिर इन्हें इंटरनेट पर डालकर बेटी को बदनाम करने की साजिश की। बेटी ने इस सदमे में बुधवार शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया। इलाज के बाद होश में आने पर बेटी ने पूरी बात बताई तो वह आरोपी के घर जाकर उसके भाई और पिता से मिले। शिकायत करने पर उन्होंने उनकी बेटी को उठा ले जाने की धमकी दी। शुक्रवार को थाने में युवक समेत तीनों लोगों के खिलाफ तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने आरोपी ललित को जेल भेज दिया जबकि उसके पिता और भाई फरार हो गए हैं।
एसओ अशोक सोलंकी ने बताया कि फिलहाल तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में सच्चाई सामने आएगी। थाने में आरोपी ने क्लिपिंग बनाने की बात से इंकार किया। उसने प्रेम संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि उस पर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। उधर युवती का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि युवती के शरीर में जहर जैसे लक्षण थे। उन्होंने दवा दी तो अब हालत बेहतर है। अस्पताल में भर्ती युवती भी वही बातें कह रही है जो उसके पिता ने रिपोर्ट में लिखाई हैं।