{"_id":"120-107169","slug":"Bareilly-107169-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य रक्षक कहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य रक्षक कहें
Bareilly
Updated Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भारत सरकार के राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विजय कुमार ने सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य रक्षक के नाम से पुकारने पर जोर दिया। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अब संविदा सफाई कर्मियों को 14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की अनुमति दी गई है, जो इसी माह से मिलेगा।
विजय कुमार ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों और सफाई कर्मियों की मीटिंग ली। उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने, सिर पर मैला ढोने वाले चिह्नित 614 स्वच्छकारों को रोजगारपरक योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित अफसरों को प्रत्येक चार महीने में सफाई कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों का हेल्थ चेकअप कराने के निर्देश दिए। बताया कि सीवर में काम के समय मृत्यु होने पर कर्मी के परिवार को 10 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को नौकरी का प्रावधान है। सफाई कर्मियों के बच्चों को विदेशों में पढ़ाने के लिए सरकार ने 20 से 25 लाख रुपये ऋण की सुविधा का प्रावधान भी किया है। उन्होंने सफाई कर्मी बस्ती में सामुदायिक केंद्र बनाने पर जोर भी दिया। बैठक में नगर आयुक्त शीलधर यादव, एडीएम सिटी आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मंगला, एसडीएम सदर मनीष कुमार नाहर, एडीओ समाज कल्याण और उपनगर आयुक्त आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सदस्य का स्वागत भी किया और संविदा कर्मियों को स्थाई करने की मांग की।