फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कुतुबखाने की सुहानी शाम का जाम करता है काम तमाम

कुतुबखाने की सुहानी शाम का जाम करता है काम तमाम

Mon, 20 May 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
कुतुबखाने की सुहानी शाम का जाम करता है काम तमाम
बरेली। शहर के दिल माने जाने वाले कुतुबखाना की शाम वाकई सुहानी होती है। इन दिनों रमजान में खरीदारी बढ़ने से रौनक और बढ़ गई है पर बेवजह का जाम लोगों की जान का दुश्मन बन बैठा है। बेहिसाब वाहनों की वजह से सुबह से दोपहर तक लगने वाला जाम लोगों की शाम भी यहां खराब करता है। अच्छे भले रोड पर उन्हें राह निकलने के लिए जगह खोजनी पड़ती है। शायद ऐसी ही दुश्वारियों की वजह से ट्रैफिक पुलिस को यहां टेंपो-ई रिक्शा की एंट्री बंद करने पर विचार करना पड़ रहा है। रविवार की शाम अमर उजाला ने नावल्टी चौराहे से कुतुबखाना तक रोड का हाल कैमरे की नजर से देखा तो राहगीरों की परेशानी साफ दिखी।
विज्ञापन


शाम 07.35 बजे, नावल्टी तिराहा
- यहां आम दिनों से ज्यादा चहल पहल थी। रोजा इफ्तारी करने के बाद लोग सड़क पर निकले। वाहनों की संख्या भी ज्यादा थी। हालांकि यहां टेंपो और ई रिक्शा ज्यादा नहीं थे। लोगों को आवागमन में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन


शाम 07.40 बजे, इंद्रा मार्केट
- यहां सड़क पर दाहिनी ओर एक ही जगह तीन ई रिक्शा खड़े हुए थे। ड्राइवरों की कोशिश जाम के बंद हो रहे रास्ते को देखने की बजाय मुसाफिरों की खींचतान की थी। कैमरे की फ्लैश पड़ी तो वे कुछ आगे-पीछे हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 07.45 बजे, जिला अस्पताल गेट
- अस्पताल के बाहर सड़क को दोनों ओर से घेरकर दुकानें लगी हुई थीं। यहां खरीदारों की खासी भीड़ थी। इनकी वजह से कुछ रोड घिरा था तो बाकी ई रिक्शा वालों ने घेर रखा था। जिला अस्पताल के दोनों भवनों के ठीक गेट पर टेंपो लगे थे। ऐसे में अगर एंबुलेंस यहां आती तो कुछ देर फंसना तय था।

शाम 07.50 बजे, कुतुबखाना मंडी मोड़
- कुतुबखाना मंडी मोड़ पर नमकीन की दुकान के आसपास वाहन खड़े थे। मेन रोड पर ई रिक्शा के साथ ही माल से लदी एक ठेली रास्ते में फंसी थी। वहीं, एक टेंपो ड्राइवर ने बिना इधर उधर देखे अचानक कट मारकर टेंपो पीछे मोड़ा। कोई वाहन पीछे होता तो हादसा तय था।

शाम 07.55 बजे, घंटाघर तिराहा
- यहां दोनों रास्तों पर ई रिक्शा और टेंपो खड़े थे। लोगों को अपने वाहनों में खींचने की कोशिश में लग रहे जाम पर न तो इनका और न ही चेक पोस्ट पर बैठे होमगार्ड का ध्यान था। दोनों ओर से कार व बाइक भी खूब तेजी से आ जा रही थीं।


- नावल्टी से कुतुबखाना रोड पर जाम की इसी समस्या को दूर करने की हम कोशिश करने जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस जल्दी ही यहां अनियमित वाहन संचालन को लेकर कुछ फैसले लेगी। इससे जनता को कुछ समस्या भी हो सकती है पर जाम की स्थिति खत्म करने के लिए दूसरा विकल्प फिलहाल नहीं है। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed