{"_id":"5ce1b45bbdec22075434711e","slug":"91558295643-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन बताएंगे नंबर बढ़वाने का सौदा कितने में कितनों से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन बताएंगे नंबर बढ़वाने का सौदा कितने में कितनों से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के मूल्यांकन में धांधली कराने के आरोप की जांच शुरू हो गई है। जांच कमेटी के अध्यक्ष प्रो. एके जेटली शिकायत करने वाले छात्र नेताओं के बयान दर्ज कर चुके हैं। सोमवार को तीनों आरोपी कर्मचारियों को बयान देने के लिए बुलाया गया है। इसी दौरान उनके जब्त किए मोबाइल फोन की जांच भी उन्हीं के सामने की जाएगी।
पिछले दिनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता राहुल चौहान, गौरव यादव समेत कई पदाधिकारियों कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल को तीन कर्मचारियों के नाम बताते हुए उन पर मूल्यांकन में धांधली कराने का आरोप लगाया था। छात्र नेताओं का कहना था कि छात्रों से पैसे लेकर मूल्यांकन में धांधली कराने के धंधे में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का बड़ा रैकेट काम कर रहा है। इस शिकायत पर कुलपति ने तीनों कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ करने के साथ उनके मोबाइल फोन भी चेक किए। मोबाइल में छात्रनेताओं के आरोपों की पुष्टि करने वाले कई सबूतों के साथ कुछ छात्रों के प्रवेशपत्र भी मिले। इस पर कुलपति ने तीनों के मोबाइल सील कराकर जांच के लिए प्रो. एके जेटली के नेतृत्व में एक कमेटी बना दी। यह कमेटी छात्रनेताओं के बयान दर्ज कर चुकी है। छात्रनेताओं ने कहा है कि आरोपी कर्मचारियों के मोबाइल में गड़बड़ी के पर्याप्त सबूत हैं। कुछ और सबूत उनके पास भी हैं। जांच समिति ने सोमवार को कर्मचारियों को पेश होने को कहा है। उनसे अपने मोबाइल के चार्जर भी साथ लाने को कहा गया है ताकि बैटरी की वजह से जांच प्रभावित न हो।
मूल्यांकन में गड़बड़ी कराने के आरोपों की जांच में छात्रनेताओं के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। सोमवार को आरोपी कर्मचारियों के बयान दर्ज होंगे। उनके मोबाइल की जांच के लिए चार्जर लेकर आने को कहा गया है। - प्रो. एके जेटली, जांच कमेटी के अध्यक्ष