फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आज भी पड़ेगी भीषण गर्मी और रहेंगे हल्के बादल

आज भी पड़ेगी भीषण गर्मी और रहेंगे हल्के बादल

Tue, 30 Apr 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
आज भी पड़ेगी भीषण गर्मी और रहेंगे हल्के बादल
बरेली। भीषण गर्मी का कहर जारी है। बीते कई दिनों से तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। सोमवार को भी तापमान 41.0 डिग्री के पार चला गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मई की गर्मी अप्रैल में ही पड़ रही है। मई में तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका रहती है। इससे मानसून पूर्व की बारिश में कमी आ सकती है और मानसून भी प्रभावित हो सकता है। आज भी भीषण गर्मी पड़ेगी। हालांकि हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सुबह को हल्की या मध्यम गति से उत्तर-पूरब दिशा से हवा चलेगी, मगर दोपहर में हवा की गति न के बराबर रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह से ही चटक धूप खिली। दोपहर में तो धूप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शहर की मुख्य सड़कों पर अपराह्न एक से चार बजे के बीच सन्नाटा जैसा पसरा नजर आया। चार बजे के बाद ही धूप की तीव्रता में कमी आई। हालांकि राहत की बात यह है कि रात के न्यूनतम तापमान में 4.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम था। मंगलवार को भी भीषण गर्मी पड़ेगी। दोपहर बाद हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जिससे गर्मी के साथ उमस भी रहेगी। आगामी दो दिन तक अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस या उसके पार भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि दो से चार मई के बीच धूल भरी आंधी चलने और बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे हैं। चार मई को पहाड़ी इलाकों, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बूंदाबांदी होगी। मैदानी इलाकों खासतौर से बरेली और आसपास क्षेत्रों में स्थानीय वजहों से बूंदाबांदी या हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed