{"_id":"5cb78d0fbdec2214380c4bed","slug":"91555533071-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयूब खां चौराहे से घुसे वाहन तो चौपुला रोड फिर हुआ जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयूब खां चौराहे से घुसे वाहन तो चौपुला रोड फिर हुआ जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौपुला से अयूब खां चौराहे को जाने वाले रास्ते पर बुधवार को कई दिन बाद यातायात पुलिस की बदइंतजामी की वजह से फिर जाम लग गया। दोनों तरफ पर्याप्त स्टाफ होनेे पर भी लोगाें को जाम से जूझना पड़ा।
चौपुला पर तैनात किए गए ट्रैफिक पुलिस के एसआई की मनमानी से बुधवार को अव्यवस्था फैली। दिन में कई बार अयूब खां चौराहे से चौपुला रोड पर दोनों ओर का ट्रैफिक खोला गया। इससे चौपुला रोड पर बड़ी संख्या में वाहन पहुंच गए। चौपुला से अयूब खां की ओर सेतु निगम का निर्माण कार्य होने से एक साइड अगले कट तक बंद है। चौपुला पर ड्यूटी कर रहे एसआई ने इस कट की दूसरी साइड को भी कई बार स्टॉपर खिसकाकर पूरा बंद कर दिया। इसके पीछे उनका तर्क था कि इस रोड को खोलने से सिटी से चौकी चौराहे की ओर जाने वाला ट्रैफिक जाम हो रहा है। यह रोड बंद रहेगा तो मेन रोड और चौराहे पर जाम नहीं लगेगा। जब उनसे पूछा गया कि जब रोड पूरा ही बंद कराना था तो अयूब खां चौक से इधर वाहन क्यों भेजे जा रहे हैं तो वे जवाब न दे सके। कई बार खुद स्टाफ झुंझला गया। वाहन चालकों ने ज्यादा हार्न बजाए तो बैरियर हटाकर वाहन निकाले गए। कई बार कॉल करके अयूब खां चौराहे पर तैनात स्टाफ को चौपुला की ओर एंट्री देने को मना किया गया लेकिन उधर से वाहन लगातार आते रहे। इसके चलते बार-बार जाम की स्थिति बनती रही।
चौपुला से अयूब खां रोड पर आजकल ट्रैफिक सही चल रहा है। जाम किस वक्त लगा और प्वाइंट पर किसकी ड्यूटी थी, यह देखना पड़ेगा। अगर स्टाफ की गलती होगी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - जेएन अस्थाना, यातायात निरीक्षक