फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महिलाओं को किया सम्मानित

महिलाओं को किया सम्मानित

Fri, 08 Mar 2019 01:47 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को किया सम्मानित
बरेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र जागरण युवा संगठन की ओर से महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जहां राष्ट्र की उन्नति में मातृशक्ति का योगदान सबसे अहम बताया गया। वहीं शहर की कई महिलाओं को उत्कृष्ठ एवं सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि आज राजनीति में महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। साथ ही समाज सेवा में रुचि लेना यह समाज के लिए अच्छे संकेत हैं। विशिष्ट अतिथि बरेली कालेज की चीफ प्राक्टर डा. वंदना शर्मा ने कहा कि हमेशा वो ही समाज पुष्पित और पल्लवित हुआ है जहां नारियों को समान अधिकार और सहयोग दिया जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान शहर की कई महिलाओं को मातृशक्ति एवार्ड से सम्मानित किया गया। इसमें निदा खान, डा. शैली कपूर, नाजिया अंजुम, दिव्या गुप्ता, आरती तिवारी, पार्षद कुसुम, शालिनी अरोड़ा, डा. अलका शर्मा और मीना सोंधी हैं। इससे पूर्व सुप्रिया ऐरन, डा. वंदना शर्मा, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन शंकर शर्मा, महासचिव अमित भारद्वाज ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में महिला अल्प संख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत नकवी ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक पवन सक्सेना, धमेंद्र सक्सेना, डा. प्रमेंद्र महेश्वरी, आशीष सक्सेना, सुधा सक्सेना, कीर्ति पांडेय, निधि त्रिपाठी, गीतांजलि भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed