फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   क्रेडिट कोई भी ले, हवाई जहाज उड़वाएंगे 31 मार्च से पहले

क्रेडिट कोई भी ले, हवाई जहाज उड़वाएंगे 31 मार्च से पहले

Fri, 08 Feb 2019 02:02 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कोई भी ले, हवाई जहाज उड़वाएंगे 31 मार्च से पहले
बरेली। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के हाथों पेश हुए यूपी के बजट में बरेली की कोई उपस्थिति नहीं दिखी तो इसे चुनावी बजट बताकर सवाल उठने शुरू हो गए। अमर उजाला ने इस मुद्दे पर वित्त मंत्री से बात की तो उन्होंने साफ किया कि इस बजट का चुनाव से कोई लेनादेना नहीं है। यह बजट विकास यात्रा की रफ्तार तेज करेगा और इस यात्रा में पूरे सूबे के साथ बरेली भी शामिल है। उन्होंने कहा कि बजट में योजनाओं के लिए धन का प्रावधान किया गया है और इन योजनाओं में हर जिले को उसकी जरूरतों और प्रस्तावों के मुताबिक पैसा मिलेगा।
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने अमर उजाला से बातचीत में इशारों-इशारों में कुछ राज भी साफ किए। उन्होंने कहा कि सूबे में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए उन्होंने अच्छी-खासी धनराशि का प्रावधान किया है। बरेली में भी हवाई सेवाओं को शुरू कराने का क्रेडिट कोई भी लेने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन उन्होंने फिर भी बरेली की जरूरत पूरी की है। उन्होंने कहा कि वह चलती गाड़ी में बैठने के आदी नहीं हैं। सिविल एयर एन्क्लेव प्रोजेक्ट पूरा होने को है, सभी वित्तीय स्वीकृति के साथ धनराशि दी जा चुकी है। बरेली में हर हाल में 31 मार्च से पहले हवाई जहाज उड़ेगा। बरेली और आसपास के जिलों में पुलों की कई परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति वह दिला चुके हैं, ज्यादातर पर काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का बजट चुनावी नहीं है। कोई जाति-धर्म हो सरकार ने सभी की चिंता की है और बजट में स्थान दिया है। अगर हमने संस्कृत विद्यालयों को धन दिया है तो इसमें अरबी-फारसी की भी चिंता की है और इस मद में एक हजार करोड़ रुपये दिए हैं। वित्तमंत्री ने कहा कि बिजली चौबीस घंटे देना और गांव-गांव घरों में कनेक्शन देना हमारी प्राथमिकता है। इसलिए पिछले बजट से इस मद में 42 प्रतिशत ज्यादा धन दिया है। बजट में बरेली नहीं देखना चाहिए क्योंकि हमने विभागों को उनकी जरूरत के मुताबिक धन दिया है। इससे अच्छा बजट नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed