{"_id":"5c5c2ec2bdec224b6317b38b","slug":"91549545154-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जतनगर स्टेशन का एस्केलेटर 15 फरवरी से शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जतनगर स्टेशन का एस्केलेटर 15 फरवरी से शुरू होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर स्टेशन पर लगे एस्केलेटर शुरू होने के दिन अब करीब आ गए हैं। 15 फरवरी को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक स्टेशन का निरीक्षण करेंगे, इसी दौरान वह एस्केलेटर की शुरूआत करेंगे। गौरतलब है कि स्टेशन पर एस्केलेटर लगे हुए एक पखवाड़े से ज्यादा वक्त हो गया है।
इज्जतनगर स्टेशन के निरीक्षण के चलते स्टेशन को संवारने का काम तेजी से हो रहा है। इसी क्रम में सेकेंड एंट्री के प्लेटफार्म का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है। इसके अलावा बाकी सभी कामों को पूरा किया जा रहा है। साइकिल स्टैंड को कुदेशिया रेलवे क्रॉसिंग की तरफ शिफ्ट किया जाएगा, ताकी निरीक्षण के दौरान जीएम राजीव अग्रवाल को कोई खामी न मिले। इसी दिन एस्केलेटर की भी शुरूआत होगी। सूत्रों का कहना है कि एस्केलेटर लगे हुए 15 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन सिर्फ उद्घाटन की औपचारिकता के चलते इसे शुरू नहीं किया गया है, जिससे प्लेटफार्म दो से चार पर जाने वाले यात्रियों को फिलहाल इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा।
गौरतलब है कि करीब एक करोड़ रुपये की लागत वाले इस एस्केलेटर को लगाने का कार्य अप्रैल 2018 में शुरू हुआ था। काम छह महीने में पूरा होना था, लेकिन अनलोडिंग करते समय एक मशीन खराब हो गई थी, जिसको चीन से आने में समय लग गया। यहां बता दें कि एस्केलेटर लगने से बुजुर्ग और महिला यात्रियों को प्लेटफार्म दो से चार पर आने-जाने में काफी सुविधा हो जाएगी। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि एस्केलेटर पर टिन शेड डाला जाना अभी शेष है, उम्मीद है कि 15 फरवरी को यात्रियों के लिए यह शुरू कर दिया जाए।