फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अस्थायी कर्मचारियों की संविदा बहाल, काम पर लौटे

अस्थायी कर्मचारियों की संविदा बहाल, काम पर लौटे

Thu, 27 Jun 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
अस्थायी कर्मचारियों की संविदा बहाल, काम पर लौटे
बरेली। बरेली कॉलेज में अस्थायी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को समाप्त हो गया। कॉलेज प्रशासन ने संविदा बहाली कर उन्हें काम पर वापस ले लिया है। कॉलेज प्रशासन, एडीएम सिटी, एसपी सिटी और क्षेत्रीय उच्च अधिकारी ने कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक कर यह मुद्दा सुलझाया।
विज्ञापन

करीब दो दर्जन अस्थायी कर्मचारियों की संविदा खत्म होने के बाद नौ जून से बरेली कॉलेज में विरोध प्रदर्शन चल रहा था। कर्मचारी न्यूनतम वेतन, पीएफ, ईएसआई और तीन दिन का ब्रेक देने की मांग कर रहे थे। दो दिन पहले प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने उनकी मांगें मानते हुए 26 जून से काम पर लौटने के आदेश दिए थे, मगर कर्मचारी उनकी बात पर यकीन नहीं कर रहे थे। इसके चलते लगातार विरोध प्रदर्शन जारी था और एडमिशन का समय होने के चलते कॉलेज प्रशासन भी तनाव में था। बुधवार को प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा के साथ एडीएम सिटी महेंद्र कुमार, एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने बरेली कॉलेज में अस्थायी कर्मचारियों के नेता जितेंद्र मिश्रा और हरीश मौर्य से वार्ता की। इसके बाद तय हुआ कि कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन, पीएफ, ईएसआई दे दिया जाएगा। इसके अलावा ब्रेक तीन दिन के बजाय 15 दिन रहेगा। इस पर कर्मचारी तैयार हो गए और प्रदर्शन समाप्त कर काम पर लौट आए। इस दौरान एक कमेटी बनाने पर सहमति जताई गई जो इस समस्या का हल करेगी ताकि हर साल यह विवाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed