{"_id":"5b2e6ef94f1c1bc96b8b7c96","slug":"91529769721-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे किनारे सोते परिवार पर ट्रक पलटा, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे किनारे सोते परिवार पर ट्रक पलटा, चार की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
deadbody
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसानगर इलाके में बस्ती हाईवे पर सिसैया चौराहा के पास शनिवार तड़के एक ट्रक पलटने से उसके नीचे दबकर ढाबा संचालक, बेटी और उसकी दो बच्चियों की मौत हो गई। हादसे में ढाबा संचालक की दो अन्य बेटियां भी गंभीर रूप से घायल हुईं। हादसे की वजह हाईवे किनारे बना गड्ढा और ट्रक चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर गांव सिसैया के चौराहा के पास बदलू बेहना का ढाबा है। नजदीक के ही चिंतापुरवा गांव का मूलत: रहने वाले बदलू यहां ढाबा बनाने के बाद परिवार के साथ ही वर्षों से इसमें रह रहा था। शुक्रवार की रात ढाबा बंद करने के बाद वह रोज की तरह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सड़क के किनारे सो गया। उत्तराखंड से न्यूजप्रिंट की रीलें लेकर बहराइच की तरफ जा रहा ट्रक तड़के करीब साढ़े तीन बजे अनियंत्रित होकर ढाबा के सामने पलट गया। इससे ढाबा संचालक बदलू बेहना (64), बेटी लाजिमा उर्फ छुटकईया (38) और लाजिमा की दो बेटियों रूबी (14) व पांच वर्षीय महक पुत्री मुन्ना की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि बदलू की दो विवाहित बेटियां ताहिरा बेगम (30) और शबनम उर्फ बड़कईया (28) घायल हो गईं।
ग्राम प्रधान हुसैन खां की सूचना पर ईसानगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी, धौरहरा कोतवाल सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को सिसैया स्थित ओएनजीसी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है, जहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एएसपी पूर्वी प्रशांत वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर बरेली निवासी चालक हामिद और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया।