{"_id":"5ae8c5db4f1c1b58098b75ee","slug":"91525204443-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मंगल पर उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मंगल पर उमड़े श्रद्धालु
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 02 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
Hanuman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार से जेठ का महीना शुरू हो गया। पहले बड़े मंगल को श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया। बड़ा बाग स्थित अन्य मंगलवार की अपेक्षा सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। मंदिर में भी हनुमान जी का विशेष शृंगार किया गया था। रामदरबार की भी विशेष सज्जा की गई थी। इसी उपलक्ष्य में मंदिर में भंडारा हुआ। श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर अपने का धन्य किया। ट्रस्टी मनोज पंजाबी, एनके सेठी, नारायण स्वरूप अग्रवाल, मनीष अग्रवाल ने आदि मौजूद रहे।
सिविल लाइंस स्थित मंदिर में हर मंगल की ही तरह भीड़ थी, मगर अपेक्षाकृत ज्यादा थी। भक्तों ने हनुमान जी को हार फूल चढ़ाते हुए चोला भी चढ़ाया। प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद ग्रहण किया। बाईपास रोड स्थित गार्डन सिटी के हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसके अलावा संजय नगर स्थित हनुमान मंदिर में भी भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और मनौती मांगी।