{"_id":"597cb7c44f1c1b4c4e8b45f5","slug":"91501345732-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थिनर बेचने वालों की होगी चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थिनर बेचने वालों की होगी चेकिंग
Updated Sun, 30 Jul 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
थिनर बेचने वालों की होगी चेकिंग
बरेली।
बीते दिनों थिनर पीने से दो लोगों की मौत के बाद आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है। आबकारी आयुक्त ने थिनर विक्रेताओं की सघन चेकिंग कराने का निर्णय लिया है। आबकारी आयुक्त धीरज साहू ने नकली शराब के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। खास जोर थिनर विक्रेताओं की चेकिंग पर है। उन्होंने इस मामले में गृह विभाग से भी सहयोग मांगा। इस पर गृह सचिव भगवान स्वरूप ने बरेली समेत सभी डीएम से थिनर और इसी तरह के केमिकल की ब्रिकी और खपत को लेकर चेकिंग कराने को कह दिया। पुलिस भी इसमें सहयोग करेगी। थिनर बेचने वालों का स्टॉक, क्रेताओं आदि का ब्योरा चेक होगा। थिनर बेचने वाले ज्यादातर पेंट विक्रेता हैं। यह मिथाइल अल्कोहल श्रेणी में आता है जो जहरीला केमिकल है।