फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   90 crore property of Alliance builders will be confiscated

Bareilly News: एलायंस बिल्डर्स की 90 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

Tue, 18 Apr 2023 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
90 crore property of Alliance builders will be confiscated
बरेली। सीलिंग की जमीनों के मामले में फंसे एलायंस बिल्डर्स की पहले 35 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति शासन ने जब्त कर ली थी। दूसरे चरण में कई विभागों ने मिलकर 90 करोड़ रुपये की संपत्ति चिह्नित कर ली है। विभागों की रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों के पास पहुंच गई है। जल्द ही डीएम के स्तर से संपत्ति सीज करने का आदेश किया जाएगा।
विज्ञापन

इज्जतनगर के बिहारमान नगला में करोड़ों रुपये की सीलिंग की जमीन कब्जाने के मामले में फंसे एलायंस बिल्डर्स के अमनदीप सिंह, रमनदीप सिंह व युवराज आदि पर प्रशासन दोबारा शिकंजा कसने जा रहा है। इनके खिलाफ कैंट थाने में गैंगस्टर का केस दर्ज होने के बाद कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ी थी। दो माह पहले उनकी 35 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई थी। अब 90 करोड़ की संपत्ति चिह्नित की गई है। जल्द ही प्रशासन इस संपत्ति को जब्त करेगा। इसके लिए पुलिस व अन्य विभागों ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


वर्जन
राजस्व, पीडब्ल्यूडी व अन्य विभागों से एलायंस बिल्डर्स की संपत्ति का मूल्यांकन कर लिया गया है। दूसरे चरण में 90 करोड़ की संपत्ति जब्त की जानी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जल्द यह कार्रवाई की जाएगी। दो चरण में सवा सौ करोड़ की संपत्ति सीज हो जाएगी। संपत्ति चिह्नित करने का तीसरा चरण भी जल्द शुरू होगा। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

एलायंस ग्रुप के बिल्डरों पर दर्ज हैं कई मामले
बरेली में एलांयस ग्रुप के बिल्डरों पर कई केस दर्ज हैं। नवंबर 2022 में रमनदीप समेत 17 लोगों पर केस दर्ज हुआ था। इनमें डीएम ने सात लोगों को भूमाफिया घोषित किया था। इस ग्रुप के यहां छापे पड़े तो अवैध संपत्ति को लेकर में पुलिस ने कागजात और अन्य दस्तावेज जब्त किए थे। जांच में अवैध तरीके से किए कई बैनामों की भी सच्चाई निकलकर सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed