फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   887 infected corona and three death

बीडीए वीसी के चालक समेत तीन की मौत, 746 संक्रमित

Tue, 20 Apr 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
887 infected corona and three death
बरेली। कोरोना संक्रमित हुए बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह के ड्राइवर और राजेंद्रनगर के एक व्यापारी समेत सोमवार को तीन लोगों की और मौत हो गई। इसके साथ 887 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें खुद बीडीए उपाध्यक्ष और एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह भी शामिल हैं। इसके साथ सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा जिले में 4200 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष के ड्राइवर देवेंद्र सोमवार को दम तोड़ने से कुछ ही दिन पहले संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद बीडीए उपाध्यक्ष और उनके स्टेनो संतोष कुमार भी संक्रमित पाए गए हैं। बीडीए के अधीक्षण अभियंता समेत कई और पहले ही कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बीडीए उपाध्यक्ष के साथ दूसरे संक्रमित स्टाफ ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह भी संक्रमित होने के बाद आइसोलेट हो गए हैं। राजेंद्रनगर के एक व्यापारी की भी सोमवार को मौत हो गई। उनका स्टेडियम रोड स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। रिठौरा की एक महिला ने राजश्री मेडिकल कालेज में दम तोड़ा। महिला को कुछ दिन पहले ही यहां भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को करीब 3400 मरीजों की जांच हुई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सर्वाधिक संक्रमित शहर के जनकपुरी, कुतुबखाना, मढ़ीनाथ, सुभाष नगर, बन्नूवान कॉलोनी, इंद्रा नगर, मॉडल टाउन, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर, शांति विहार, सनसिटी, महानगर, सुरेश शर्मा नगर, ईंट पजाया चौराहा, पवन विहार, सिविल लाइंस आदि इलाकों में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed