{"_id":"5cb78d02bdec221414549dd2","slug":"81555533058-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘युवाओं का वोट तय करेगा देश का भविष्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘युवाओं का वोट तय करेगा देश का भविष्य’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। श्री श्याम परिवार की ओर से गुरुवार को त्रिवटीनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले 15वें श्री श्याम गुणगान महोत्सव में भजन रसधार से सराबोर करने अहमदाबाद वाले नंदू भैया बुधवार को बरेली पहुंचे, जिनका श्री श्याम परिवार ने स्वागत किया। देर शाम आयोजित प्रेसवार्ता में नंदू भैया ने देश की बागडोर युवाओं के हाथ में होने की बात कही। कहा, कौन सी सरकार सत्तासीन होगी यह युवा वोट तय करेगा। उन्होंने युवाओं से किन्हीं भी परिस्थितियों में अपना मताधिकार प्रयोग करने की अपील की है।
मायावती द्वारा हनुमान जी को दलित और सीएम योगी द्वारा बजरंग बली और वली के सामानांतर तुलना करने पर नाराजगी जताई। कहा, रुद्रावतार को राजनीति में शामिल किया जाना बेहद गलत है। राजनीति दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है और विकास कार्य सरकार में काबिज रहने का सूत्र है। इसके अलावा धर्म में राजनीति करना गलत ठहराते हुए राजनीतिक धर्म निभाने का सुझाव नेताओं को दिया है। ताकि देश का विकास हो और तमाम समस्याओं से ग्रसित जनता को राहत मिल सके। श्री श्याम परिवार के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मित्तल उर्फ टिल्लू ने बताया कि अबकी बार प्रभु खाटू श्याम का शृृंगार आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन में छप्पन भोग और अन्य देवी देवताओं की झांकियों समेत नंदू भैया के मनमोहत भजन बरबस ही मन मोह लेंगे।