फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छोटी-छोटी बातों पर दिया जाए विशेष ध्यान: मंडलायुक्त

छोटी-छोटी बातों पर दिया जाए विशेष ध्यान: मंडलायुक्त

Tue, 19 Mar 2019 08:02 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Mar 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
छोटी-छोटी बातों पर दिया जाए विशेष ध्यान: मंडलायुक्त
बदायूं। मंगलवार को कलक्ट्रेट में मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव और होली को लेकर हुई बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे छोटी-छोटी बातों का विशेष ध्यान रखें, ताकि कोई बड़ी समस्या न बन सके। कहीं पर भी कोई घटना घटित होती है, तो थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचकर शांति कराएं। त्योहारों में नई परंपरा न डालने दी जाए। निर्वाचन आयोग के दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उन पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सभी विभाग के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। शिकायत कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि सभी लोग निर्भीक एवं निडर होकर निर्वाचन कार्यक्रम को सफल बनाएं और चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष कराया जाए। निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश हैं कि इसमें कोई भी लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन

डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि चुनाव की सभा रैली-नुक्कड़ सभा आदि पर टीमें नजर बनाए रखें और वीडियोग्राफी कराते रहें। उन्होंने आबकारी विभाग को निर्देश दिए कि काम में ढ़िलाई नजर नहीं आनी चाहिए। त्योहार व निर्वाचन को ध्यान में रखकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए। कहीं पर भी किसी प्रकार की नई प्रथा न डालने दी जाए। गांव-गांव जाकर पूर्व प्रधानों व मौजूदा प्रधानों के बीच हुए विवादों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। अतिसंवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया जाए। रिजर्व पुलिस लाइन में सभी कांस्टेबलों को प्रशिक्षण दिया जाए। इस मौके पर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, सीडीओ निशा अनंत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में बने 2557 बूथ
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 1711 मतदान केंद्र व 2557 बूथ बनाए गए है। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर, शुद्ध पीने का पानी, रैंप आदि की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रत्येक पोलिंग बूथ पर चार सोलर लैंप की व्यवस्था भी की गई है। मतदाता जागरूकता और शांति व्यवस्था को लेकर गांव-गांव एसडीएम, सीओ तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
जीपीएस सिस्टम से लगी गाड़ियों से हो निगरानी
मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट को कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें। साथ ही निर्देश दिए कि सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा होना चाहिए, ताकि अन्य अधिकारी उनकी मॉनीटरिंग कर सकें कि वे इस इलाके में मौजूद है।

गड़बड़ी की सूचना पर तुरंत मारें छापा
-नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि यदि निर्वाचन के दौरान कभी भी छोटी या बड़ी गड़बड़ी की सूचना मिले, तो उसे अनदेखा न करें। हर छोटी घटना बड़ी हो सकती है। इसके लिए तुरंत वहां पर छापा मारा जाए, साथ ही अपने उच्च अधिकारियों को भी बताएं। हर कार्य की वीडियोग्राफी अति आवश्यक है। साथ ही ध्यान रखें कि उड़नदस्तों और स्टेटिक्स निगरानी टीम को जो क्षेत्र दिया गया है, वे अपनी उपस्थिति उसी क्षेत्र में रखें।


अन्य जिलों से बेहतर है यहां की तैयारियां
मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने कहा कि बदायूं में चुनाव व होली के लेकर जो तैयारियां की गई हैं, वे अन्य जिलों से बेहतर है। अन्य जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे बदायूं जनपद की तरह काम करें, ताकि चुनाव बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed