{"_id":"5c82d869bdec221418352abc","slug":"81552078953-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बैंक न बनाएं तो कहां जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बैंक न बनाएं तो कहां जाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आधार कार्ड बनाने में फर्जीवाड़े की शिकायतों पर जनसेवा केंद्रों से यह काम साल भर पहले ही छीन लिया गया, अब बैंकों ने भी इस काम से अपने हाथ खींच लिए हैं। आधार कार्ड के जरूरतमंदों को इस वजह से इधर-उधर मारे-मारे घूमना पड़ रहा है, लेकिन सरकारी सिस्टम बेपरवाह बना हुआ है।
जनसेवा केंद्रों पर फर्जी दस्तावेजों पर आधार कार्ड बनाए जाने की शिकायतों पर करीब सालभर पहले पाबंदी लगाकर यह काम बैंकों को दे दिया गया था। आउट सोर्सिंग से बैंकों की चुनिंदा शाखाओं में आधार कार्ड बनवाने का काम शुरू हुआ, लेकिन बैंक शुरू से ही इससे बचने की कोशिश करते रहे। यह सूचना ही सार्वजनिक नहीं की गई कि आधार कार्ड किन बैंकों में बनाए जा रहे हैं। जानकारी के अभाव में लोग तहसील या ब्लॉक दफ्तरों में पहुंच रहे हैं या फिर एक से दूसरी बैंक शाखाओं में भटकना पड़ रहा है। शुरूआत में बैंक स्टाफ ने जैसे-तैसे यह काम खींचा भी, लेकिन अब तमाम बैंकों में आधार बनाने का काम या तो बंद हो गया है या फिर स्टाफ इसे लेकर कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है।
आधार कार्ड के लिए ये शाखाएं अधिकृत
आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रभा सिनेमाहाल के पास पीएनबी, कमल टाकीज के पास यूको बैंक, चौकी चौराहा पर केनरा बैंक, अयूब खां चौराहे के पास बैंक ऑफ बड़ौदा, मॉडल टाउन में पंजाब एंड सिंध बैंक, सिविल लाइंस में यूनाइटेड बैंक, रामपुर गार्डन में यूनियन बैंक, आईसीआईसीआई व इंडियन ओवरसीज बैंक, जिला अस्पताल के पास सेंट्रल बैंक, हेड पोस्ट ऑफिस, डीएम आवास के सामने एचडीएफसी बैंक शाखाओं में आधार कार्ड बनवाने का काम शुरू हुआ था। आधार कार्ड बनवाने में बैंक शाखाएं वैसे भी कम थीं। उसमें से भी कई जगहों पर आधार ही नहीं बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बैंक अफसरों का सुरक्षा का बहाना
बैंक अधिकारियों का कहना है कि शाखा परिसर में आधार बनने से काफी भीड़ लगी रहती है, जिससे बैंक के अपने काम भी प्रभावित होते हैं। साथ ही भीड़ की वजह से यह पता लगाना मुश्किल होता है कि बैंक में कौन संदिग्ध व्यक्ति दाखिल हो गया है। इससे बैंक और ग्राहक दोनों की सुरक्षा को खतरा रहता है।
लोगों से बातचीत- (फोटो)
बेटी के लिए सुकन्या योजना का फार्म भरना है। पहले चौकी चौराहा स्थित केनरा बैंक गया था। वहां आधार नहीं बन रहा। अब रामपुर गार्डन में यूनियन बैंक आया हूं। यहां भी आधार कार्ड बनाने के लिए कर्मचारी नहीं है। समझ नहीं आ रहा है कि अब क्या करूं।
- सौरभ भारद्वाज, बीडीए कालोनी
मुझे अपनी भांजी के लिए आधार कार्ड बनवाना है। इसकी काफी जरूरत है। कई बैंकों के चक्कर लगा चुका हैं, लेकिन कहीं आधार कार्ड ही नहीं बनाए जा रहे हैं। बैंक का स्टॉफ भी सीधे मुंह बात नहीं कर रहा।
- सुनील मिश्रा, मिथलापुर
बैंकों को आधार कार्ड बनाने में कोई लापरवाही नहीं दिखानी चाहिए। अगर ग्राहकों को दिक्कत हो रही हैं तो संबंधित बैंक के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
- ओपी बढेरा, लीड बैंक मैनेजर