{"_id":"5c82d842bdec2275a469f45c","slug":"81552078914-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू: विधायक और सीओ समेत तीन के सैंपल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू: विधायक और सीओ समेत तीन के सैंपल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ ही समय में करीब 129 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जा चुके हैं। इनमें 42 में रोग की पुष्टि हो चुकी है।
दो दिन पहले ही केजीएमसी से स्वाइन फ्लू का इलाज कराकर लौटे नवाबगंज के विधायक केसर सिंह का सैंपल भी एहतियातन जांच के लिए भेजा गया है। पिछले कुछ दिनों से बीमार जिले में तैनात एक क्षेत्राधिकारी भी शुक्र्रवार को जिला अस्पताल में डॉक्टर से परामर्श लेने पहुंचेे। स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आने पर उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। शाहबाद की पांच वर्ष की एक बच्ची को भी पिछले कुछ दिन से बुखार और खांसी की शिकायत थी। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद उसका सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया गया। लखनऊ से जांच रिपोर्ट आने के तक दोनों को प्राथमिक उपचार देकर सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।