फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एकदजे से कहा, ‘हमें न भुलाना’

एकदजे से कहा, ‘हमें न भुलाना’

Fri, 08 Feb 2019 02:01 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
एकदजे से कहा, ‘हमें न भुलाना’
बरेली। कैंट स्थित बिशप कोनराड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बृहस्पतिवार को प्रयोगात्मक परीक्षा खत्म होने के बाद छात्राओं ने एक-दूसरे को ‘शाइनिंग ऑफ’ कहा। सीबीएसई इंटरमीडिएट की हेड गर्ल श्रुति त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्कूल का आखिरी दिन रहा। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे की ड्रेस को हमेशा संजोकर रखने और साथ गुजारे लम्होें को याद रखने के लिए उस पर अपनी ‘मन की बातें’ लिखीं। इशिका, आलिया, सिमरन, कनिष्का, कृतिका ने हमेशा याद रखने का वादा किया। बाद में सभी ने मार्च में शुरू होने वाली परीक्षा में मिलने का वादा किया और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


प्रयोगात्मक परीक्षा 9 से
बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में मनोविज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 9 और 14 फ रवरी को होगी। 9 को बीए प्रथम वर्ष और बीए द्वितीय वर्ष, 14 को बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा होगी। विभाग प्रभारी ममता अम्बुजाननी ने बताया कि परीक्षाएं सुबह नौ बजे से होंगी।
विज्ञापन


यातायात नियमों की जानकारी दी
बरेली। जयनारायण इंटर कॉलेज में आरटीओ द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य बृजमोहन शर्मा रहे। कार्यक्रम में आरटीओई जयशंकर तिवारी और एआरटीओ शिवशंकर सिंह ने यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान आयोजित निबंध व भाषण प्रतियोगिता में सात विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। निबंध में राहुल भट्ट व प्रियांश शर्मा प्रथम, नितेश द्वितीय, नागेंद्र मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। भाषण में सुरभि सक्सेना, प्रिया सक्सेना विजेता रहीं। सभी को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed